हरिद्वार
Trending

HaridwarSpecialTrains : हरिद्वार की ट्रेनों में भारी भीड़, दिल्ली के लिए आज और कल चलेंगी स्पेशल मेला ट्रेन

Unreserved trains are also being run to Lucknow and Bathinda.

HaridwarSpecialTrains : हरिद्वार की ट्रेनों में भारी भीड़, दिल्ली के लिए आज और कल चलेंगी स्पेशल मेला ट्रेन :- सोमवती अमावस्या स्नान के कारण हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ, दिल्ली और बठिंडा के लिए विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दिल्ली के लिए ये ट्रेनें 16 और 17 जून को संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सोमवती अमावस्या स्नान के चलते रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन यात्रियों की भी भारी भीड़ दिखी। रूटीन की ट्रेनों में भीड़ को देखते रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ, दिल्ली और बठिंडा के लिए विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।
हरिद्वार से दिल्ली शाहदरा एवं दिल्ली के मध्य विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल आज और 17 जून को संचालित की जाएगी।

लखनऊ और बठिंडा के लिए भी चलायी जा रही अनारक्षित ट्रेन

रुड़की ,टपरी, मुजफ्फरनगर,मेरठ सिटी , मोदीनगर, गाजियाबाद होते शाम चार बजकर चालीस मिनट पर दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04385 दिल्ली शाहदरा–हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल दिल्ली शाहदरा से 16 और 17 जून को संचालित की जाएगी।

दिल्ली शाहदरा से शाम सवा छह बजे चलकर रात ग्यारह बजकर पचपन मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली के लिए अनारक्षित ट्रेन 16 जून को शाम पौने आठ बजे चलायी जाएगी।

जो दो बजे रात्रि दिल्ली पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04387 दिल्ली–हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल दिल्ली से 17 जून को रात 03:40 बजे चलेगी। जो हरिद्वार स्टेशन पर सुबह दस बजे पहुंचेगी।

सीएमआई अजय तोमर ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान के चलते रूटीन की ट्रेनों में भीड़ रही। इसे देखते दिल्ली, लखनऊ, बठिंडा आदि के लिए स्पेशल ट्रेनप संचालित की गयी। इससे यात्रियों को राहत मिली।

 

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button