देहरादून
Trending

UttarakhandElectrocution :  करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत 

Electrical work under the RDSS scheme was underway near Om City on Sunday.

UttarakhandElectrocution : करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत  :-  रविवार को ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का काम चल रहा था। कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से खंभा छू गया। इससे खंभे में करंट फैल गया और पांच कर्मचारी झुलस गए।

पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा लगा रहे पांच कर्मचारी करंट लगने से झुलस गए। इसमें एक कर्मचारी उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारियों की करंट लगने से हालत बिगड़ गई।

सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी कर्मचारी पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास काम कर रहे थे। मृतक उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक और घायल सभी यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं।

रविवार को ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का काम चल रहा था। कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से खंभा छू गया।

इससे खंभे में करंट फैल गया और पांच कर्मचारी झुलस गए। करंट इतना तेज था कि एक कर्मचारी उमेश कुमार निवासी अमरोहा, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू, जसमान समेत चार कर्मचारी घायल हो गए।

मौके से सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार कर्मचारियों का उपचार चल रहा है। ये कर्मचारी कंपनी के अधीन ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे थे और आरडीएसएस योजना में खंभा लगा रहे थे।

हालांकि विभाग और कंपनी के अधिकारी आरडीएसएस योजना का काम चलने से पल्ला झाड रहे हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि करंट लगने से कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button