स्वास्थ्य
Trending

EyeHealthTips : ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आँखों को आराम

This exercise will provide relief to your eyes.

EyeHealthTips : ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आँखों को आराम :-  आजकल घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखों से पानी आना, जलन होना और नजर धुंधली लगना एक आम समस्या बन गई है. कई लोग इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार आंखों में तनाव रहने से परेशानी धीरे-धीरे बढ़ सकती है. खासकर गर्मियों के मौसम में तेज धूप, धूल और शरीर में पानी की कमी भी आंखों को कमजोर और सेंसिटिव बना देती है।

ऐसे में आंखों को आराम देना बेहद जरूरी हो जाता है. अच्छी बात यह है कि एक आसान सी एक्सरसाइज आपकी आंखों की थकान कम करने, पानी आने की समस्या घटाने और नजर को रिलैक्स करने में मदद कर सकती है. अगर आपकी आंखों में भी धुंधलापन या फिर पानी आने जैसी समस्या है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको आंखों की एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जो आराम दिला सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में कम से कम 2.2 बिलियन लोग किसी न किसी तरह की नजर की समस्या से प्रभावित हैं. वहीं कई रिसर्च और Vision Council के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 75% वयस्कों को किसी न किसी प्रकार के विजन करेक्शन (चश्मा, कॉन्टैक्ट लेंस आदि) की जरूरत पड़ती है, और करीब 64% लोग चश्मा पहनते हैं।

आंखों को आराम दिलाएगी ये एक्सरसाइज

पामिंग एक्सरसाइज- आंखों को आराम दिलाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज एक अच्छा ऑप्शन है. इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ें, ताकि हल्की गर्माहट पैदा हो जाए।

अब आंखें बंद करके हथेलियों को धीरे-से आंखों पर रखें. ध्यान रखें कि आंखों पर ज्यादा दबाव न पड़े. 1 से 2 मिनट तक गहरी सांस लेते हुए इसी स्थिति में रहें. इससे आंखों की थकान कम होती है और स्क्रीन देखने से होने वाला तनाव घटने लगता है।

आई रोलिंग एक्सरसाइज- आई रोलिंग एक्सरसाइज भी काफी असरदार मानी जाती है. इसके करने से आंखों की जकड़न कम होती है और फोकस बेहतर होता है. इसके लिए आपको आराम से बैठना है और धीरे-धीरे पहले क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं, फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में रोल करना है. इस प्रोसेस को 8 से 10 बार रिपीट करें. रोजाना ऐसा करने से आंखों में जकड़न कम होती है और फोकस बेहतर होने लगता है,

ब्लिंकिंग एक्सरसाइज- लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने से लोग कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखों में सूखापन और पानी आने की समस्या होना आम है. इससे राहत पाने के लिए ब्लिकिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसमें आपको 10 सेकंड तक तेजी से पलकें झपकानी हैं और आंखें बंद करके कुछ सेकंड आराम दें. इसे 4 से 5 बार रिपीट करें. इससे आंखों में नमी बनी रहती है और जलन व थकान से राहत मिलती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button