ChardhamYatraUpdates : केदारनाथ में भयंकर भीड़
On May 13, 13,315 devotees paid their respects at the shrine of Mother Yamuna at Yamunotri Dham.
ChardhamYatraUpdates : केदारनाथ में भयंकर भीड़ :- विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 नया कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ रही है. आस्था और पुण्य की आस लिए देश भर से 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके हैं. वहीं, 13 मई की बात करें तो 80,405 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए. जबकि, केदारनाथ धाम में 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
बाबा केदार के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने अपना-अपना अनुभव साझा किया है. श्रद्धालु ने बताया कि यात्रा को लेकर उन्हें पहले कुछ भ्रामक जानकारियों के कारण आशंका थी, लेकिन धाम पहुंचने पर सभी व्यवस्थाएं उम्मीद से कहीं बेहतर मिलीं. पैदल मार्ग पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध है और सफाई व्यवस्था भी सराहनीय है।
यमुनोत्री धाम में 13 मई को 13,315 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई. जिसमें 6,952 पुरुष, 6,029 महिला और 334 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक यमुनोत्री धाम में 2,07,390 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं. गंगोत्री धाम में 13 मई को 13,403 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए।
जिसमें 7,092 पुरुष, 6,087 महिला और 224 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में अभी तक 20,5425 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 4,12,815 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं।
केदारनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है. चारधाम यात्रा में इस बार सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है. रोजाना 20 से 25 हजार के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है.केदारनाथ धाम में 13 मई को 32,427 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे।
जिसमें 16,293 पुरुष, 15,907 महिला और 224 बच्चे भी शामिल रहे. इस तरह से अभी तक 5,23,582 श्रद्धालु हिमालय की गोद में बसे बाबा केदार के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं।
बदरीनाथ धाम में 13 मई को 21,260 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 13,445 पुरुष, 6,738 महिला और 1,077 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक बदरीनाथ धाम में 3,24,081 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं, अभी तक चारों धाम में 12,60,478 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
बीते चार सालों 2022 से 2025 तक के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं. इनमें साल 2022 में 15,64,248, साल 2023 में 19,58,863, साल 2024 में 16,53,581 और साल 2025 में 17,68,795 श्रद्धालु पहुंचे हैं।



