INDIA
Trending

SamsungGalaxyBuds4Pro : सिर हिलाते ही होगा कॉल रिसीव !

Samsung Galaxy Buds 4 Pro and Buds 4 launched in India.

SamsungGalaxyBuds4Pro : सिर हिलाते ही होगा कॉल रिसीव ! :-  Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में एक बार फिर Samsung ने अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स से सबका ध्यान खींच लिया है. कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 4 Pro और Samsung Galaxy Buds 4 को लॉन्च कर दिया है।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
इस बार फोकस सिर्फ साउंड क्वालिटी पर नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस पर भी है. नया डिजाइन, अपग्रेडेड चार्जिंग केस और हेड जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Galaxy Buds 4 की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. वहीं Galaxy Buds 4 Pro 22,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं. दोनों मॉडल Amazon और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जा सकेंगे।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Pro मॉडल Black, Pink Gold और White कलर्स में आएगा, जबकि स्टैंडर्ड Buds 4 Black और White में उपलब्ध होगा. अमेरिकी बाजार में Pro मॉडल की कीमत 249 डॉलर और बेस मॉडल की कीमत 179 डॉलर तय की गई है।

इस सीरीज की सबसे खास बात है हेड जेस्चर सपोर्ट. यानी अब कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए फोन छूने की जरूरत नहीं, सिर्फ सिर हिलाकर यह काम किया जा सकता है. यह फीचर Bixby कमांड के साथ भी काम करता है, जिससे हैंड्स-फ्री कंट्रोल और आसान हो जाता है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

दोनों ईयरबड्स में छह माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है. साथ ही Adaptive ANC और EQ सपोर्ट मिलता है, जिससे बाहर के शोर को कम करके बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है. Bluetooth 6.1, ऑटो स्विच और मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की मदद से यूजर्स आसानी से एक डिवाइस से दूसरे पर स्विच कर सकते हैं।

बैटरी और ऑडियो परफॉर्मेंस

Galaxy Buds 4 Pro में ANC बंद होने पर करीब 7 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है. चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप लगभग 30 घंटे तक पहुंच जाता है।

इसमें 61mAh की बैटरी दी गई है, जबकि केस में 530mAh की बैटरी मिलती है. Pro मॉडल IP57 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है।

वहीं Galaxy Buds 4 करीब 6 घंटे का प्लेबैक देता है और केस के साथ कुल 30 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 45mAh की बैटरी और 515mAh का केस बैटरी पैक दिया गया है।

 

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button