Blogसोशल मीडिया
Trending

FacebookNewFeature : Facebook में बदलाव क्यों कर रही है Meta?

Why is Meta making changes to Facebook?

FacebookNewFeature : Facebook में बदलाव क्यों कर रही है Meta? :- मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नए फीचर जोड़ रही है. अब कंपनी फेसबुक के लिए भी एक नया अपडेट टेस्ट कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव के बाद यूजर जैसे ही फेसबुक ऐप खोलेगा, उसे सबसे पहले फुल-स्क्रीन वीडियो फीड दिखाई देगी. माना जा रहा है कि यह फीचर TikTok जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए लाया जा रहा है।

ऐप खुलते ही शुरू होगा वीडियो एक्सपीरियंस

मेटा का कहना है कि नया इंटरफेस उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो फेसबुक पर ज्यादा समय वीडियो देखने में बिताते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए ऐप सीधे फुल-स्क्रीन वीडियो मोड में खुलेगा, जिससे वीडियो देखने का अनुभव पहले से बेहतर होगा. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव सभी यूजर्स पर जबरदस्ती लागू नहीं किया जाएगा।

Facebook में बदलाव क्यों कर रही है Meta?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ सालों में फेसबुक पर लोग पहले की तुलना में कम पोस्ट शेयर कर रहे हैं. प्रोफाइल अपडेट करना और दोस्तों के साथ बातचीत करना भी कम हो गया है. वहीं, शॉर्ट वीडियो देखने का चलन तेजी से बढ़ा है. इसी वजह से मेटा अब फेसबुक को भी वीडियो देखने वाले यूजर्स के हिसाब से तैयार करना चाहती है, ताकि उन्हें उनकी पसंद का कंटेंट आसानी से मिल सके।

पुराने Facebook का भी मिलेगा विकल्प

कंपनी ने बताया है कि यह फीचर अभी टेस्टिंग में है. अगर किसी यूजर को नया इंटरफेस पसंद नहीं आता है, तो वह पुराने फेसबुक इंटरफेस का इस्तेमाल भी कर सकेगा. यानी मेटा पहले लोगों की राय और प्रतिक्रिया देखेगी, उसके बाद ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करने का फैसला लिया जाएगा ।

AI चुनेगा आपकी पसंद के वीडियो

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के मुताबिक, अगर यूजर्स को सिर्फ दोस्तों और फॉलो किए गए अकाउंट्स की पोस्ट दिखाई जाएं, तो उन्हें सीमित कंटेंट मिलता है. लेकिन AI की मदद से लाखों-करोड़ों पोस्ट में से यूजर की पसंद के हिसाब से वीडियो दिखाए जा सकते हैं. इसी सोच के साथ मेटा फेसबुक पर भी AI आधारित वीडियो रिकमेंडेशन को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button