Dharmik
Trending

Sawan2026 : कब से शुरू होगा सावन 2026?

When will Sawan 2026 begin?

Sawan2026 : कब से शुरू होगा सावन 2026? :-  भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. शिवभक्त सालभर इस पावन महीने का इंतजार करते हैं, क्योंकि मान्यता है कि सावन में की गई पूजा से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं.इस पूरे महीने शिव पूजा, जलाभिषेक और सोमवार व्रत करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और इस दौरान कुल 4 सावन सोमवार पड़ेंगे, जिनका भक्तों को पूरे साल इंतजार रहता है. आइए जानते हैं साल के सबसे पावन महीने सावन से जुड़े धार्मिक महत्व के बारे में।

कब से शुरू होगा सावन 2026?

महादेव की आराधना के लिए सबसे शुभ माने जाने वाले सावन महीने का इंतजार शिवभक्तों को हर साल रहता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. दृक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी।

इसी दिन से श्रावण मास का आरंभ माना जाएगा. वहीं सावन का समापन 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा. पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्त विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक कर भक्त भोलेनाथ की आराधना करते हैं।

सावन में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष फलदायी माना जाता है. सावन के सोमवार का अपना अलग महत्व होता है. माना जाता है कि इन दिनों किया गया व्रत और पूजा कई गुना अधिक फल प्रदान करता है. साल 2026 में भक्तों को कुल 4 सावन सोमवार का पुण्य प्राप्त होगा।

सावन सोमवार 2026 की तारीखें

पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026.

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button