RashifalToday : 5 अगस्त तक इन 4 राशि वालों पर होगी धन वर्षा !
This transit of Mercury in Gemini is set to bring positive changes to the lives of several zodiac signs.
RashifalToday : 5 अगस्त तक इन 4 राशि वालों पर होगी धन वर्षा ! :- ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह माने जाते हैं. सात जुलाई को बुध अपनी राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं. बुध इस राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. बुध मिथुन राशि में पांच अगस्त तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र कहता है कि जब कोई ग्रह अपने स्वामित्व वाली राशि में आता है, तो उसकी शुभ फल देने की क्षमता में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो जाती है।
मिथुन राशि में बुध का ये गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है, लेकिन इस समय मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के जीवन में चमत्कारी बदलाव हो सकते हैं. इनका करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा सबकुछ बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि में बुध ने लग्न भाव में गोचर किया है. ऐसे में इस समय मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थन पर मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती हो सकती है।
सिंह राशि
बुध ने सिंह राशि के 11वें भाव में गोचर किया है. इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है. इस समय किए गए निवेश से काफी लाभ हो सकता है. ऑफिस में सीनियर्स का पूरा साथ मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव हो सकती है।
कन्या राशि
बुध ने कन्या राशि के 10वें भाव में गोचर किया है. चूंकि, बुध आपकी राशि के स्वामी है, इसलिए इस समय आपको अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं. कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस दौरान बड़ा लाभ हो सकता है।
तुला राशि
बुध ने तुला राशि के 9वें भाव में गोचर किया है. इस अवधि में किस्मत का आपको पूरा साथ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम इस समय में पूरे हो सकते हैं. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिनसे काफी लाभ हो सकता है. आय में निरंतरता बनी रह सकती है और बचत भी हो सकती है।



