Mumbai
Trending

YePremMolLiya: ‘ये प्रेम मोल लिया’ में सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा संदेश!

Family becomes a challenge in the love story of Ayushmann Khurrana and Sharvari!

YePremMolLiya: ‘ये प्रेम मोल लिया’ में सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा संदेश :- सूरज बड़जात्या की फिल्म हो और प्रेम की कहानी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! उनकी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में एक बार फिर प्रेम को प्यार होता है, लेकिन इस बार उसकी प्रेम कहानी के रास्ते में सिर्फ दो दिलों का फासला नहीं, बल्कि दो परिवारों की सोच और जिम्मेदारियां भी हैं।

कहानी

फिल्म की कहानी पूर्वा (शरवरी वाघ) और प्रेम (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है. पूर्वा के परिवार में दादी, नानी, बुआ समेत कई महिलाएं हैं और उन सभी की जिम्मेदारी पूर्वा पर है. परिवार की देखभाल और उनकी जरूरतों के चलते पूर्वा शादी नहीं करना चाहती. लेकिन जब प्रेम को पूर्वा से प्यार होता है तो वह एक ऐसा फैसला लेता है, जो इस प्रेम कहानी को एक अलग मोड़ देता है. प्रेम तय करता है कि वह अपने परिवार के साथ पूर्वा के घर आकर रहेगा और उसके परिवार की जिम्मेदारियां भी बराबरी से उठाएगा।

हालांकि, प्रेम का यह फैसला उसके पिता को पसंद नहीं आता. अब एक तरफ प्रेम का प्यार है तो दूसरी तरफ परिवार की सोच और परंपराएं. क्या प्रेम और पूर्वा एक साथ रह पाएंगे? क्या दोनों परिवारों के बीच की दूरियां खत्म होंगी? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कमियां
फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी धीमी रफ्तार है. खासकर पहले हिस्से में आयुष्मान और शरवरी के प्रेम प्रसंग को जिस तरह से गढ़ने की कोशिश की गई है, वह दर्शकों को बांधने में कामयाब नहीं होती. फिल्म अपने असल मुद्दे तक पहुंचने में काफी वक्त लेती है और इस दौरान कहानी थोड़ी खिंची हुई महसूस होती है।

फिल्म का मूल विचार बेहद सरल और स्पष्ट है. ऐसे में उसे ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए पटकथा और संवादों में थोड़ी और धार की जरूरत थी. कहानी और किरदारों के बीच ऐसे कई मौके थे, जहां मनोरंजन और हास्य की अच्छी गुंजाइश थी, लेकिन फिल्म उन मौकों को पूरी तरह भुना नहीं पाती. कुछ दृश्य और संवाद जिस तरह बुने गए हैं, उनसे उम्मीद तो बनती है, लेकिन वह असर लगातार कायम नहीं रह पाता।

आयुष्मान खुराना के किरदार में कहीं-कहीं सलमान खान की छवि नजर आती है. सूरज बड़जात्या की फिल्मों में प्रेम का एक खास अंदाज रहा है, लेकिन आयुष्मान के व्यक्तित्व और अभिनय शैली को देखते हुए उनके किरदार को थोड़ा अलग ढंग से गढ़ा जा सकता था।

फिल्म का ट्रीटमेंट भी कई जगह ‘हम आपके हैं कौन’ की याद दिलाता है. इसकी वजह से कहानी के कुछ मोड़ पहले से ही समझ आने लगते हैं. मसलन, ‘हम आपके हैं कौन’ में रेणुका शहाणे के किरदार का ग्राफ और इस फिल्म में अनुपम खेर के किरदार का ग्राफ कुछ हद तक एक जैसा महसूस होता है. ऐसे में फिल्म में नयापन होने के बावजूद उसका ट्रीटमेंट कई बार जाना-पहचाना लगता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button