उत्तराखंड
Trending

MissionElections : हारी सीटों को जीत में बदलने के लिए, भाजपा बनाएगी चक्रव्यूह

Senior BJP leaders will ensure the campaign is successful and well-organized to guarantee victory.

कोर कमेटी सदस्यों को विधानसभावार संगठनात्मक प्रवास की जिम्मेदारी.
जीत सुनिश्चित करने की दृष्टि से सफल और व्यवस्थित बनाएंगे वरिष्ठ भाजपा नेता.

MissionElections : हारी सीटों को जीत में बदलने के लिए, भाजपा बनाएगी चक्रव्यूह : – भाजपा ने हारी हुई सीटों को जीत में बदलने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट के तहत कोर कमेटी सदस्यों और पदाधिकारियों को विधानसभावार संगठनात्मक प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी है। जो चुनाव तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों को जीत सुनिश्चित करने की दृष्टि से सफल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रवास करेंगे।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने विधानसभावार संगठनात्मक प्रवास की जिम्मेदारी कोर कमेटी के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और दायित्वधारियों को दी गई है। ये सभी आने वाले दिनों में इन 23 सीटों में चुनाव तक के सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रवास करेंगे।

संबंधित विधानसभा में बूथ स्तर तक कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय बनाएंगे और जमीनी कार्यकर्ताओं एवं जन जन तक पार्टी विचारों और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। ये सभी माइक्रो मैनेजमेंट पर कार्य करते हुए संबंधित विधानसभा में जीत सुनिश्चित के लिए माहौल निर्माण का कार्य करेंगे।

संगठनात्मक विधानसभा प्रवास की जिम्मेदारियों में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पिरान कलियर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को पिथौरागढ़, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरिया निशंक लक्सर, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत खानपुर, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मंगलौर, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भगवानपुर, टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह यमुनोत्री, नैनीताल सांसद अजय भट्ट नानकमत्ता, राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ज्वालापुर, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बाजपुर, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत द्वारहाट, कैबिनेट मंत्री खजान दास हल्द्वानी, सुबोध उनियाल प्रताप नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट अल्मोड़ा, राकेश गिरी झबरेड़ा, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत चकराता, कुंदन परिहार हरिद्वार ग्रामीण, तरुण बंसल जसपुर, दायित्वधारी सुरेश भट्ट किच्छा, श्याम नारायण पांडे लोहाघाट, गणेश भंडारी धारचूला शामिल है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button