उत्तराखंड
Trending

 RedAlertUttarakhand : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

The administration [mobilized/involved] the police, SDRF, Health Department, and Public Works Department.

  RedAlertUttarakhand : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक :-  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन ने व्यापक सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा, जलभराव और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका है।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सहित सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

साथ ही भूस्खलन संभावित मार्गों पर पहले से आवश्यक मशीनरी और उपकरण तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति सामान्य होने तक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों से लगातार स्थिति की निगरानी करने और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button