Blogउत्तराखंड
Trending

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए : CM

The Chief Minister stated that the main objective of the meeting was to review organizational activities and discuss the upcoming assembly elections.

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए :- भारतीय जनता पार्टी की कुमाऊँ जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष संगठनात्मक बैठक में पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है. संगठन को लगातार मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा पार्टी संगठन और सरकार मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं. सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है. संगठन के पदाधिकारियों से संवाद के जरिए जमीनी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और सुझावों को भी समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव, कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करना है. उन्होंने बैठके में आए सभी जिला और मंडल अध्यक्षों से आव्हान किया सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन एवं चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता से समाधान करने पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने दलित विरोध की जो झूठी बयान बाजी की उसे मिथ्या करार दे निंदा की. उन्होंने कहा आज के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प में ये सोचना की कोई किसी जाति विशेष पर अमर्यादित शब्द बोले कदापि सम्भव नहीं है, आगे मुख्यमंत्री ने कांगेस के राष्ट्र विरोधी ,राष्ट्र गीत के अपमान, सनातन विरोधी, महिला विरोधी एवं एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के प्रति सहानुभूति पर कहा की 100 चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस अपनी ग़लतियों से कुछ सीखना नहीं चाहती।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से उल्लेखित करते हुए जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों से उन्हें जन जन पहुचाने का आग्रह किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है. मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button