MurderCaseEvidence : Ankita Bhandari के रहस्य वाला मोबाईल कोर्ट पहुंचा !
Actress Urmila Sanawar is claiming that this is the same mobile.
MurderCaseEvidence : Ankita Bhandari के रहस्य वाला मोबाईल कोर्ट पहुंचा ! :- बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में ऑडियो और वीडियो के जरिए कथित वीआईपी के नाम का खुलासा का दावा कर चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने आखिरकार हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कोर्ट पहुंचकर जांच से जुड़े अपने चर्चित मोबाइल फोन को न्यायालय के समक्ष जमा कराया और अपनी वॉयस के सैंपल भी दिए।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। ऑडियो सामने आने के बाद बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसआईटी की ओर से उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है। आज रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर के साथ स्वामी दर्शन भारती भी पहुंचे। कोर्ट में पेश होने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहले ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे चुके हैं। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि कोर्ट में जमा कराए गए साक्ष्य जांच को किस दिशा में ले जाते हैं। उर्मिला ने वीडियो जारी कर खुद की और सुरेश राठौर से बातचीत से जुड़ा ऑडियो सुनाया था।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
जिसमें कथित वीआईपी के तौर पर किसी नेता का भी नाम लिया गया था। यह ऑडियो और वीडियो सामने आते ही 3 साल से ठंडा पड़ा अंकिता भंडारी मर्डर केस एकाएक उछल गया। राजनीतिक, सामाजिक संगठन से लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।
उर्मिला सनावर ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए वो लड़ाई लड़ रही हैं। जिस डिवाइस में अंकिता भंडारी केस से जुड़े साक्ष्य हैं, उसे कोर्ट में जमा कराया है। साथ ही उन्होंने अपनी वॉयस के सैंपल भी दिए हैं। उर्मिला ने कहा कि वो उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने इस केस की सीबीआई जांच की संस्तुति की है।



