NewCDS : लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान
Raja Subramani will assume the post of CDS after May 30, 2026.
NewCDS ; लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान :- देश को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है।
वे मौजूदा नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान की जगह लेंगे। अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को खत्म हो रहा है। उनके रिटायर होने के बाद सुब्रमणि नए CDS होंगे। केंद्र सरकार ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है और वे कार्यभार संभालने के बाद अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।
राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 के बाद CDS का पद संभालेंगे। इसके साथ-साथ वे सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव भी होंगे। वर्तमान में सुब्रमणि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार हैं।
सितंबर 2025 से वे इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक वे भारतीय सेना के उप-प्रमुख (VCOAS) भी रहे। वे मार्च 2023 से जून 2024 तक लखनऊ में सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं और अब नई जम्मेदारी मिली है।
बता दें कि सुब्रमणि ने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की। मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की। नेशनल डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट रहे।
दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन लेकर आर्मी करियर की शुरुआत की। भारतीय सेना में 39 साल की सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2025 को वे रिटायर हुए थे। 39 साल के करियर में सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना पदक (SM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से नवाजा जा चुका है।
बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद 15 अगस्त 2019 को बना था और एक जनवरी 2020 से इसे ऑफिशियल लॉन्च किया गया था। इस पद का कार्यकाल 3 साल का होता है और 65 साल की उम्र तक इस पद पर रह सकते हैं। देश के पहले CDS बिपिन रावत थे।
विमान हादसे में उनकी मौत के बाद अनिल चौहान को CDS बनाया गया था और सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे। CDS रक्षा विभाग के तीनों अंगों सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख होते हैं।



