National News
Trending

UAEfreeeducation : सरकार पढ़ाई का खर्च, रहने का खर्च और यात्रा तक का उठाती है खर्चा

Free land for low-income families.

UAEfreeeducation : सरकार पढ़ाई का खर्च, रहने का खर्च और यात्रा तक का उठाती है खर्चा :-  दुनिया में कई देश अपने नागरिकों के लिए अलग-अलग तरह की सुविधाएं देते हैं, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates (UAE) इस मामले में काफी खास माना जाता है। खासतौर पर यहां के मूल नागरिकों, जिन्हें एमिराती कहा जाता है, के लिए सरकार कई शानदार वेलफेयर स्कीम्स चलाती है। सबसे पहले बात करें शिक्षा की, तो UAE में एमिराती नागरिकों के लिए पढ़ाई लगभग पूरी तरह मुफ्त होती है। बच्चों की शुरुआती पढ़ाई यानी किंडरगार्टन से लेकर यूनिवर्सिटी तक सरकारी संस्थानों में फीस नहीं ली जाती।

इतना ही नहीं, अगर कोई छात्र पढ़ाई में अच्छा है और विदेश जाकर पढ़ना चाहता है, तो सरकार उसकी भी पूरी मदद करती है। इसमें पढ़ाई का खर्च, रहने का खर्च और यात्रा तक शामिल होती है। इसके अलावा यहां शादी के लिए भी सरकार मदद करती है। पहली बार शादी (UAE marriage grant) करने वाले एमिराती युवकों को सरकारी योजना के तहत एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह राशि करीब 70,000 (करीब 17 लाख रुपये) दिरहम तक हो सकती है, जिसका उपयोग शादी के खर्च और जरूरी घरेलू सामान खरीदने में किया जाता है। इस योजना का मकसद युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित करना और परिवार को मजबूत बनाना है।

कम आय वाले परिवारों को मुफ्त जमीन

घर के मामले में भी UAE सरकार (dunia me kaha school college sb free hai) काफी सहयोग देती है। नवविवाहित जोड़ों, खासकर कम आय वाले परिवारों को मुफ्त जमीन दी जाती है, ताकि वे अपना घर बना सकें। इसके साथ ही घर बनाने के लिए बिना ब्याज के लोन या आर्थिक सहायता भी मिलती है।

कुछ मामलों में सरकार तैयार घर या किराए में मदद भी देती है। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो एमिराती नागरिकों को मुफ्त या बहुत कम खर्च में इलाज मिलता है। इसके अलावा फ्यूल सब्सिडी, खाने के लिए अलाउंस और बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं में भी सहायता दी जाती है।

सभी सुविधाएं केवल UAE के नागरिकों के लिए

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि ये सभी सुविधाएं केवल UAE के नागरिकों के लिए होती हैं। वहां काम करने वाले विदेशी लोगों यानी एक्सपैट्स को ये लाभ नहीं मिलते।

कुल मिलाकर, UAE की ये योजनाएं अपने नागरिकों को बेहतर जीवन देने, परिवार को मजबूत बनाने और देश में स्थिरता बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं। यही वजह है कि अक्सर सोशल मीडिया पर इस देश की इन सुविधाओं की चर्चा होती रहती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button