HollywoodNews : बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा: रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में ₹10,983 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
Set a new record worldwide as well.
HollywoodNews : बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा: रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में ₹10,983 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन :- हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के सिर्फ 7 दिनों में फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है. भारत में यह फिल्म 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
फिल्म की तेज कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक यह भारत में 500 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भी पार कर सकती है।
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 15.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके बाद भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 318.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 380.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई भी लगातार बढ़ रही है और यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
फिल्म ने पहले दिन 60.65 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. दूसरे दिन 49.35 करोड़, तीसरे दिन 70.25 करोड़, चौथे दिन 77.75 करोड़, पांचवें दिन 23.80 करोड़, छठे दिन 21.50 करोड़ और सातवें दिन 15.20 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की.वीकेंड में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार आंकड़ा हासिल कर लिया।
दुनियाभर में भी बनाया नया रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने दुनियाभर में करीब 10,983 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.कमाई के मामले में इस फिल्म ने ‘द ओडिसी’, ‘टॉय स्टोरी 5’ और ‘माइकल’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म में कौन-कौन हैं?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है.फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म की कहानी पीटर पार्कर के इर्द-गिर्द घूमती है. डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद पूरी दुनिया उसे भूल जाती है. इसके बाद पीटर एक नई पहचान के साथ न्यूयॉर्क शहर को बचाने के मिशन पर निकलता है।



