RajaShivaji : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी
Some people believe that the film could achieve good collections at the start of its run.
RajaShivaji : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी :- सिनेमाघरों में मौजूदा समय में हर तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के चर्चे हैं. फिल्म में रितेश लीड रोल में हैं और वे छत्रपति शिवाजी का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज कर दी गई है और इसे महाराष्ट्र में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वहीं अन्य जगहों पर अभी फिल्म उतने बड़े पैमाने पर बज़ क्रिएट करती नजर नहीं आ रही है. रितेश देशमुख पहले भी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले कर चुके हैं जिन्होंने अच्छी कमाई की है. वहीं अब राजा शिवाजी फिल्म जब आ गई है तो सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर आकर टिक गई हैं।
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म करियर की शुरुआत में अच्छा कलेक्शन कर सकती है. फिल्म में सलमान खान भी हैं वहीं इसमें वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की कहानी भी दिखाई गई है।
ऐसे में फिल्म का कमाई करना तो बनता ही है. अब देखने वाली बात होगी कि राजा शिवाजी फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है. आइए जानते हैं कि भूतकाल में रितेश देशमुख की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है और क्या राजा शिवाजी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।
राजा शिवाजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन माहौल तो बना दिया है और इसे लेकर बातें हो रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो खबर लिखे जाने तक फिल्म का नेट कलेक्शन 8.52 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये का माना जा रहा है।
इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन कुल 4,582 शोज में ये मूवी 10 करोड़ कमा ले जा रही है. साथ ही ऐसा अनुमन है कि दिन के अंत तक इसका फासला और भी बढ़ सकता है और 3-4 करोड़ रुपये फिल्म विदेशों से भी कमा सकती है।
अगर ऐसा होता है तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ के आस-पास का हो सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि इसका एग्जैक्ट कलेक्शन कितना जाता है।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बात करें तो उनके करियर की अब तक की ओपनिंग डे कलेक्शन के आधार पर सबसे बड़ी फिल्म हाउसफुल 5 रही है. इस फिल्म में वे जलाबुद्दीन नाम के किरदार में नजर आए थे. लेकिन ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और अक्षय कुमार का इसमें लीड रोल था।
इस फिल्म का ओपनिंग डे का कुल कलेक्शन 24.35 करोड़ रुपये का रहा था. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी साल 2025 की इस फिल्म का रिकॉर्ड वे राजा शिवाजी के जरिए नहीं तोड़ सकेंगे।
वहीं लीड एक्टर के तौर पर रितेश देशमुख के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्म का नाम लें तो ये एक विलेन थी. इस फिल्म में रितेश का अभिनय निखरकर आया था और 12 साल पहले आई इस मूवी ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया था. फिल्म हिट रही थी और ओपनिंग डे पर इसने रिपोर्ट्स के मुताबिक 16.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म इस कलेक्शन के आस-पास जा सकता है. लेकिन सबसे रोचक तो ये देखना होगा कि क्या ये फिल्म एक विलेन के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।
फिल्म की बात करें तो ये 1 मई 2026 को रिलीज कर दी गई है. अनुमानित आंकड़ों के अनुसार फिल्म का ओपनिंग डे का जो कलेक्शन सामने आया है उस मुताबिक इसकी 60 पर्सेंट से ज्यादा कमाई महाराष्ट्र से ही हुई है. देखने वाली बात होगी कि क्या हिंदी ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म को वैसी ही सफलता मिलती है.
अगर ऐसा होता है तो फिल्म की ओवरऑल कमाई के लिए ये पॉजिटिव साइन होगा. राजा शिवाजी का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है. इसमें उनके अलावा सलमान खान ने जीवा महाला का रोल प्ले किया है. फिल्म से उनका लुक वायरल हो रहा है. वहीं इसमें संजय दत्त, भाग्यश्री और अभिषेक बच्चन भी नजर आए हैं।



