NursingUnemployedProtest : वर्षवार भर्ती की मांग पर अड़े नर्सिंग अभ्यर्थी, उग्र आंदोलन का किया ऐलान
Unemployed nursing candidates gathered at Gandhi Park on Thursday afternoon under the banner of the Nursing Ekta Manch.
NursingUnemployedProtest : वर्षवार भर्ती की मांग पर अड़े नर्सिंग अभ्यर्थी, उग्र आंदोलन का किया ऐलान : – वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे नर्सिंग बेरोजगार अभ्यर्थियों को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर आवास से पहले ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक नर्सिंग अभ्यर्थी ने हाथ की नस काटने के प्रयास किया जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया । किसी तरह से युवक के हाथ से ब्लेड छीनकर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर एकता विहार लेकर आई। नर्सिंग अभ्यर्थियों ने आंदोलन को उग्र करने का ऐलान किया है।
गुरुवार दोपहर को नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग बेरोजगार अभ्यर्थी गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच करने लगे। हाथीबड़कला बैरिकेड पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
काफी देर तक नारेबाजी और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता चली, लेकिन आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब गिरफ्तारी की कार्रवाई के बीच 35 वर्षीय नर्सिंग अभ्यर्थी राजेश शर्मा, निवासी जौलीग्रांट ने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य अभ्यर्थियों ने हाथ से ब्लेड छीन लिया।
मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत ने कहा कि लगातार मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए जा रहे हैं लेकिन कोई भी वार्ता के लिए तैयार नहीं है। पूर्व में स्वास्थ्य महानिदेशक ने मांग का प्रस्ताव शासन में भेजा था लेकिन अभी तक इस ओर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नर्सिंग अभ्यर्थी बेरोजगारों में रोष बढ़ता जा रहा है।
कई महीनों से वर्षवार भर्ती लागू करने, नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि निरस्त करने और सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पहले सरकार ने वर्षवार भर्ती को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे, लेकिन बाद में भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी, जिससे हजारों अभ्यर्थियों में नाराजगी है।



