उत्तर प्रदेश
Trending

PrayagrajNews ; महिला के पेट से निकलीं सुई, चूड़ी और हेयर पिन!

The woman's condition is reported to be improving following a complex operation that lasted nearly three hours.

PrayagrajNews ; महिला के पेट से निकलीं सुई, चूड़ी और हेयर पिन! :- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और जटिल और सफल ऑपरेशन सामने आया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने PICA डिसऑर्डर से पीड़ित एक महिला के पेट और आंतों में फंसी सुई, कांच की चूड़ियों के टुकड़े, हेयर पिन समेत कई अखाद्य वस्तुओं को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला। करीब तीन घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

फतेहपुर जिले की तहसील खागा के नगरा चकिया गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी विजमा देवी पिछले कुछ वर्षों से मानसिक अवसाद और डिप्रेशन से परेशान थीं। परिवार के मुताबिक, वह मौका मिलने पर आसपास की अखाद्य चीजें भी खा लेती थीं। धीरे-धीरे उनके अंदर सुई, हेयर पिन और चूड़ियों के टुकड़े जैसी अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत विकसित हो गई। चिकित्सा विज्ञान में इस तरह की समस्या को ‘पाइका (Pica)’ कहा जाता है।

पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, नुकीली वस्तुएं निगलने के कारण महिला की आंतों में कई जगह छेद यानी परफोरेशन हो गया था। दो सुइयां आंत को पार करते हुए दाहिने गुर्दे के आसपास तक पहुंच गई थीं।आंत में छेद होने के कारण पेट में गंभीर संक्रमण फैलने लगा था और महिला की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। परिजन गुमान सिंह ने बताया कि महिला करीब सात महीने से इस समस्या से परेशान थीं। परिवार ने कई जगह इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।हालात गंभीर होने के बाद विजमा देवी को प्रयागराज के मल्टी सुपरस्पेशियलिटी नारायण स्वरूप हॉस्पिटल लाया गया।

एक्स-रे और सीटी स्कैन में दिखीं नुकीली वस्तुएं

अस्पताल में डॉ. राजीव सिंह ने महिला की जांच कराई। एक्स-रे और सीटी स्कैन में पेट और आंतों के भीतर कई नुकीली धातु की वस्तुएं दिखाई दीं। इनमें से कुछ वस्तुएं आंत की दीवार को पार कर पेट के दूसरे हिस्सों तक पहुंच गई थीं।जांच में एक नुकीली वस्तु से दाहिने गुर्दे के आसपास भी गंभीर चोट पहुंचने की बात सामने आई। आंत में छेद के कारण संक्रमण फैलने और महिला की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एक्स-रे और इसके बाद सीटी स्कैन के जरिए महिला के पेट में फंसी सुइयों और अन्य वस्तुओं की सटीक स्थिति का पता लगाया गया।

आंतों के अंदर फंसी सुइयों को निकालना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी। ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक ‘C-Arm’ मशीन की मदद ली गई। डॉक्टरों की टीम ने करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पेट में फंसी नुकीली वस्तुओं को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button