UttarakhandNews : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!
Cabinet Minister Saurabh Bahuguna has stated that his family commands respect in the country.
UttarakhandNews : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत! :- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर बहुगुणा परिवार और दल-बदल को लेकर की गई टिप्पणी से राज्य में नया सियासी विवाद छिड़ गया, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हरीश रावत पर तीखा पलटवार किया।
दरअसल अक्सर बहुगुणा परिवार को अपने बयानों से निशाने पर लेने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत पर अब भाजपा सरकार में प्रभावशाली मंत्री और खुद बहुगुणा परिवार के युवा चेहरे सौरभ ने तगड़ा पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रावत को बहुगुणा परिवार पर कुछ भी बोलने से पहले अपने हद में रहने की हिदायत दी है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि देश में उनके परिवार का अपना एक सम्मान है ,पहचान है और रुतबा है इसके बारे में कांग्रेस तोड़ने वाले और हमेशा हाशिये पर धकेले जाने और रोने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को न तो टिप्पणी करने का अधिकार है और ना उनका कद है।
आपको बता दें कि कभी कांग्रेस के बड़े चेहरा रहे पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने अपने साथ कई विधायकों को लेकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी तब तत्कालीन हरीश रावत की सरकार में बगावत हो गयी थी इसके बाद हरीश रावत की सरकार अल्पमत में आ गई थी।
वही दर्द है जो हरीश रावत के जुबान से अक्सर छलक जाता है लेकिन इस बार उन्हें इस बहुगुणा परिवार के सियासी विरासत को आगे बढ़ा रहे कैबिनेट मंत्री सौरभ ने करारा जवाब दिया है।
पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ-साथ हिमालय पुत्र कहे जाने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा का भी उल्लेख किया गया है. हरीश रावत अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि उनकी बातों पर ज्यादा गौर किया जाए. वो हेमवती नंदन बहुगुणा का सम्मान करें और टिप्पणी केवल उन लोगों पर करें, जिन पर करना उचित हो. हेमवती नंदन बहुगुणा का उत्तराखंड और देश की राजनीति में बड़ा योगदान रहा है और उनके नाम को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।



