स्वास्थ्य
Trending

YouthAddiction : क्या सिगरेट पीने से दिमाग कमजोर होता है? 

The distinct effects of cannabis and tobacco.

YouthAddiction : क्या सिगरेट पीने से दिमाग कमजोर होता है? :- आज की तेज रफ्तार और स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल में सिगरेट, तंबाकू और गांजा जैसे पदार्थ युवाओं के बीच तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं. कई लोग इन्हें सिर्फ तनाव कम करने, दोस्तों के साथ एन्जॉय करने या ‘ट्रेंड’ के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, बिना यह समझे कि इसका असर शरीर के अंदर धीरे-धीरे गहराई तक पहुंच रहा है।

शुरुआत में ये चीजें हल्की और सामान्य लगती हैं, लेकिन समय के साथ ये आदत दिमाग की कार्यक्षमता, सोचने की क्षमता और मानसिक संतुलन पर सीधा असर डाल सकती हैं. ये चीजें न सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ाती है, बल्कि लोगों की जिंदगियों का भी बर्बाद कर देती है. हाल ही में गांजा और सिगरेट को लेकर एक बड़ी रिसर्च सामने आई, जिसमें दिमाग पर होने वाले इसके हैरान कर देने वाले असर को बताया गया।

हाल ही में Addiction Journal में प्रकाशित रिसर्च में यह सामने आया है कि सिगरेट और गांजा जैसे न्यूरोएक्टिव पदार्थ दिमाग की संरचना को प्रभावित कर सकते हैं. लंबे समय तक इस्तेमाल करने से ब्रेन सेल्स और न्यूरल नेटवर्क पर असर पड़ता है, जिससे दिमाग की काम करने की क्षमता कमजोर हो सकती है. साथ ही, रिसर्च में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ मामलों में दिमाग के हिस्सों में सिकुड़न जैसी स्थिति देखी गई है, जो काफी चिंताजनक मानी जा रही है।

इस स्टडी में अलग-अलग तरह के डेटा जैसे Cross-sectional, Longitudinal और Mendelian Randomization (MR) को शामिल किया गया. रिसर्च में पाया गया कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में दिमाग के कई हिस्सों का आकार कम देखा गया, खासकर ग्रे मैटर से जुड़े क्षेत्र, जो सोचने और याद रखने की क्षमता से जुड़े होते हैं. वहीं गांजे के मामलों में कुछ लोगों केएक हिस्से (अमिगडाला) का साइज छोटा पाया गया, लेकिन यह असर हर व्यक्ति में समान नहीं था।

गांजा और तंबाकू का अलग-अलग प्रभाव

रिसर्च के अनुसार तंबाकू का असर दिमाग पर ज्यादा स्पष्ट और मजबूत पाया गया है. यह धीरे-धीरे दिमाग के उन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है जो मेमोरी, इमोशन और निर्णय लेने की क्षमता को कंट्रोल करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ गांजे के असर को लेकर डेटा अभी सीमित है और रिसर्च अभी जारी है. लेकिन यह साफ है कि दोनों का सेवन मौत के करीब ले जा सकता है और गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है।

दोनों का साथ में इस्तेमाल कितना खतरनाक है?

रिसर्च में यह भी बताया गया कि जब कोई व्यक्ति तंबाकू और गांजा दोनों का एक साथ इस्तेमाल करता है, तो इसका दिमाग पर असर और जटिल हो सकता है।

हालांकि इस पर अभी पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है, इसलिए वैज्ञानिक इसे और गहराई से समझने के लिए आगे रिसर्च की जरूरत बता रहे हैं. यह कॉम्बिनेशन लंबे समय में ब्रेन हेल्थ के लिए ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है, जिससे इंसान की लंबी उम्र प्रभावित हो सकती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button