ImmortalityPossible : क्या आप भी हो सकते हैं अमर-अजर !
Humans can live up to 150 years.
ImmortalityPossible : क्या आप भी हो सकते हैं अमर-अजर ! :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ समय पहले लंबी उम्र पर बात कर चुके हैं. पुतिन ने बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात-चीत में कहा था कि इंसान अंगों को बार-बार प्रत्यारोपित करके 150 साल तक जी सकता है. पुतिन के 150 साल तक जीने के सपने को रूस के वैज्ञानिक सच कर सकते हैं. लंबी उम्र के लिए रूस के वैज्ञानिक दवा बना रहे हैं।
यह दवा rage नाम के जीन को ब्लॉक करेगी, जो कि कोशिकाओं को बूढ़ा बनाने का काम करती है. सेकिरिंस्की ने बोला कि इस जीन के एक्टिव होने से कोशिकाएं बूढ़ी होने लग जाती है, इससे रोकने से कोशिकाओं की जवानी लंबी हो सकती है।
RAGE यानी रिसेप्टर फॉर एडवांस्ड ग्लाइकेशन इंडप्रोडक्ट्स है. रिसेप्टर है जो कि कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को शुरू कर देता है. रूस के वैज्ञानिकों का लक्ष्य है कि जीन थरेपी से रिसेप्टर को ब्लॉक किया जाए ताकि कोशिकाएं ज्यादा समय तक यंग रह सके. रूस के साइंस और शिक्षा मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने सरांस्क शहर में आयोजित लॉन्गेविटी मेडिसिन फोरम में बोला है कि रूसी वैज्ञानिक दुनिया की पहली जीन थरेपी दवा बना रहे हैं जो कि बूढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है।
पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत में बोला था कि इंसान के अंगों को बार-बार ट्रांसप्लांट किया जा सकता है. जितना जीएंगे उतने यंग लगेंगे. पुतिन लंबे समय से उम्र बढ़ाने के शौकीन हैं।
वैज्ञानिकों को मिला आदेश
रूसी वैज्ञानिकों को हाल ही में आदेश दिया था कि वह उम्र बढ़ाने वाली रिसर्च को सरकार को सौंप दें. सूत्र के अनुसार पुतिन ने टास्क दिया है कि अधिकारी इसे लागू कर दें. वैज्ञानिक कोशिकाओं को खराब होने से रोकने के लिए नई तकनीक, दिमाग और इंद्रियों की कमजोरी रोकने वाले उपाय, इम्यून सिस्टम ठीक करने का तरीके की तकनीक के प्रपोजल भेजें।
पिछले साल पुतिन के गुरु प्रोफेसर व्लादिमीर खाविन्सन की 77 साल की उम्र में अचानक मौत हो गई थी. खाविन्सन दावा किया था कि इंसानों को 100 से 120 तक जीने का राज बता रहे थे. उनके गुरु ने पुतिन को पुराने सोवियत नेताओं से बेहतर बताया था ।



