Bollywood News
Trending

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

Bollywood celebs' fortunes changed as soon as they changed their names.

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत :-  इस रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स की लिस्ट दिखाने वाले हैं. जो अपने रियल नेम नहीं बल्कि बदले हुए नाम के साथ ग्लैमर वर्ल्ड में फेमस हुए हैं।

नाम सिर्फ पहचान नहीं होता बल्कि आपके जीवन का एक अहम हिस्सा भी होता है। आपके नाम से ही आपको लोग याद रखते हैं और समाज में आपको पहचान मिलती है।

यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से पहले या उसके शुरुआती दौर में अपने नाम में बदलाव किया या कोई नया अक्षर जोड़ लिया। नाम में छोटे से बदलाव की वजह से इन सितारों के करियर सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

किसी भी व्यक्ति को सफलता उसकी मेहनत, प्रतिभा और सही समय पर सही अवसर मिलने पर निर्भर करती है। हालांकि, फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने न्यूमरोलॉजी के अनुसार नाम की स्पेलिंग में कुछ-न कुछ बदलाव किया है।

लंबे समय से अंक ज्योतिष की मान्यताओं के आधार पर नाम बदलने की परंपरा रही है। अंक ज्योतिष के अनुसार, नाम और जन्मतिथि के बीच सामंजस्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देने वाला हो सकता है।

हर किसी के लिए अपना नाम बदलना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आपको लगता है कि करियर में बार-बार रुकावट आ रही है। मेहनत के बावजूद भी पहचान नहीं मिल रही और बार-बार नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ रही है। तो यहां आपके लिए अपने नाम का विश्लेषण करना उपयोगी हो सकता है।

प्रसिद्ध सितारे और उनके असली नाम

अक्षय कुमार: इनका जन्म का नाम राजीव हरि ओम भाटिया था। फिल्मों में आने के बाद इन्होंने अपना नाम अक्षय रख लिया।
कियारा आडवाणी: इनका असली नाम आलिया आडवाणी है।

आलिया भट्ट से नाम न टकराए, इसलिए इन्होंने कियारा नाम अपनाया।
अजय देवगन: इनका वास्तविक नाम विशाल देवगन था। शुरुआती दौर में एक ही नाम के कई कलाकार होने के कारण इन्होंने इसे बदलकर अजय कर लिया।

रेखा: दिग्गज अभिनेत्री रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है, जिसे शॉर्ट करके उन्होंने रेखा कर लिया।
सनी देओल: इनका असली नाम अजय सिंह देओल है, जो फिल्मों में आने से पहले उनका निकनेम भी था।
जॉन जॉन अब्राहम: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनका जन्म का नाम फरहान अब्राहम था।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button