BollywoodUpdates : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ की हीरोइनों की डिटेल्स लीक
Details about the heroines of the film ‘Raka’.
BollywoodUpdates : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ की हीरोइनों की डिटेल्स लीक :- अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर लोगों में भी बेहद एक्साइटमेंट है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर जैसी पॉपुलर एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं।
इस बीच अब तीनों हसीनाओं के किरदारों से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म में किस एक्ट्रेस का कौन-सा किरदार होगा?
फिल्म ‘राका’ की हीरोइनों की डिटेल्स
दीपिका पादुकोण का रोल :- मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. दीपिका के किरदार की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म में वो एक ऐसी प्रेग्नेंट महिला के किरदार में होंगी, जो अपने सर्वाइवल के लिए लड़ाई लड़ती हैं और उनका किरदार फिल्म की सबसे खास कड़ी है।
गौरतलब है कि दीपिका असल जिंदगी में भी मां बनने वाली हैं. ऐसे में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ये फिल्म शूट की है या पहले ही वो अपने हिस्से की शूटिंग कर चुकी थी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म ‘राका’ में रश्मिका मंदाना के किरदार की बात करें तो वो भी अहम किरदार में दिखेंगी. फिल्म में वो एक गाइड और प्रोटेक्टर के किरदार में नजर आएंगी, जिसका कनेक्शन दीपिका पादुकोण के किरदार से होगा।
ऐसा माना जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट दीपिका की रखवाली होंगी. हालांकि, इस किरदार के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
इसके अलावा फिल्म में जाह्नवी कपूर आदिवासियों के कबीले की बहादुर रानी के किरदार में होंगी, जो राका की दुनिया का अहम हिस्सा है।
इन तीनों एक्ट्रेस की कहानियों में सबसे खास किरदार अल्लू अर्जुन का होगा. बता दें कि ये फिल्म एक अलग युग के बारे में हैं. फिल्म में तीनों हसीनाओं की अलग जर्नी होगी और इनकी कहानियों को अलग तरह से पेश किया जाएगा।



