MirzapurTheMovie : भौकाली डायलॉग, एक-एक पर बजेगी सीटियां
Who has written the dialogues for ‘Mirzapur: The Movie’?
MirzapurTheMovie : भौकाली डायलॉग, एक-एक पर बजेगी सीटियां :- पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 1 सेकंड का यह ट्रेलर ताबड़तोड़ एक्शन और सियासत से भरा हुआ है।
पंकज त्रिपाठी के साथ दिव्येंदु, अली फजल, रवि किशन, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी समेत कई एक्टर्स ट्रेलर में नज़र आ रहे हैं और सबका किरदार पहली नज़र में दमदार जान पड़ता है। इससे भी खास बात यह है कि ट्रेलर में कई भौकाली डायलॉग्स को शामिल किया गया है, जो निश्चित ही थिएटर्स में पब्लिक को सीटियां बजाने को मजबूर करेंगे।
किसने लिखे हैं ‘मिर्जापुर : द मूवी’ के डायलॉग?
‘मिर्जापुर : द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसके राइटर पुनीत कृष्णा है। उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी लिखे हैं। असल में पुनीत कृष्णा ही वह शख्स हैं, जिनके दिमाग से ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी निकली है। OTT पर इसके सीरीज के रूप में क्रिएटर भी वही हैं। अब वे इसे फिल्म के रूप में लाए हैं, जो 4 सितम्बर 2026 को रिलीज होगी।
‘मिर्जापुर : द मूवी’ ट्रेलर में सुनाई दिए ये डायलॉग
1.गद्दी न तो विरासत से मिलती है, न सियासत से… मिलती है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ बाहुबल से और टिकती है डर पे …जिस दिन पर बैठे समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का। – पंकज त्रिपाठी
2. बाहुबली मारते नहीं…मारने का ऑर्डर देते हैं। – पंकज त्रिपाठी
3. अबे कालीन भैया हैं वो…किंग ऑफ़ मिर्जापुर…हम हुए भो%$ के प्रिंस।- दिव्येंदु
4. ईमानदारी ना पापा अजगर है…लपेटे आप हैं अपने गले में और दम सबका घुट रहा है।- अली फजल
5. मिर्जापुर में एक ही दरवाजा है यादव जी…दूसरा कोई नहीं खुलेगा : पंकज त्रिपाठी
नहीं खुला तो तोड़ देंगे : रवि किशन
6. दिलवाले हैं हम…दिल फास्ट धड़कना चाहिए : अली फजल
7. रिश्ता कोई सा भी हो मुन्ना भैया…औरत की छाती से लगकर मर्द को सुकून ही मिलता है…ट्राय तो करिए: रसिका दुग्गल
8. ख़तरा चाहे जितना भी छोटा हो…उसे जीवित नहीं छोड़ सकते…यही गद्दी का नियम है।- पंकज त्रिपाठी
9. अरे ये क्या…तेरा हीमोग्लोबीन कम है क्या रे…देख-देख कितना कम खून निकल रहा है: रवि किशन
10.चू&% है… ये इम्पोर्टेन्ट नहीं है…हमारा लड़का है, ये इम्पोर्टेंट है: पंकज त्रिपाठी



