देहरादून
Trending

DehradunNews : शर्मनाक सच ! छलका बुजुर्ग का दर्द

Many stories of bitterness in relationships have come to light.

DehradunNews :  शर्मनाक सच ! छलका बुजुर्ग का दर्द :- देहरादून जिला प्रशासन के सामने जिस वक्त जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा था और फरियादियों की पीड़ा अफसर सुन रहे थे उसमें एक कई ऐसे बुजुर्ग माता पिता भी अपनी फ़रियाद और दर्द लेकर पहुंचे थे जिनकी आपबीती सुनकर सबके दिल पसीज गए ।

इस दौरान डीएम दफ्तर में हुए इस जनता दरबार में आम लोगों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, मारपीट, भरण-पोषण, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा की शिकायतें/समस्याएं भी अधिकारीयों के सामने रखी।

बुजुर्गों ने बताये परिवार में बिखराव का सच

इसी दौरान रिश्तों के बिगड़ते ताने बाने की कड़वी तस्वीर तब दिखी जब समाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में 80 वर्षीय बुजुर्ग बीर सिंह ने जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनका बेटा और बहू उनके साथ मारपीट करते हैं।

उन्होंने बताया कि थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने अपने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया, फिर भी दोनों उनके घर में जबरन रहकर प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिश्तों में कड़वाहट की कई कहानियां सामने आयी

इंद्रा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार धवन ने भी अपने पुत्र द्वारा मारपीट एवं दुर्व्यवहार किए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई, इस पर संबंधित अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कृष्णा विहार निवासी 62 वर्षीय शकुंतला कौर ने बताया कि उनका पुत्र और बहू उनके 75 वर्षीय पति सहित उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button