INDIA
Trending

RichVsMiddleClass: अमीर परिवारों का सीक्रेट! आखिर कैसे बनती है करोड़ों की संपत्ति?

What is the biggest difference between wealthy and middle-class families? Discover the bitter truth!

RichVsMiddleClass: अमीर परिवारों का सीक्रेट! आखिर कैसे बनती है करोड़ों की संपत्ति :- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों काम, पैसा और ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ को लेकर एक जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. इस चर्चा की शुरुआत प्रेम सोनी नाम के एक यूजर की पोस्ट से हुई है. प्रेम सोनी खुद को भारतीयों की पुश्तैनी दौलत बनाने और बचाने में मदद करने वाला Strategic Advisor और ज्वेलर बताते हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में बेहद बेबाक तरीके से यह समझाने की कोशिश की है कि आखिर कुछ परिवार बेशुमार अमीर कैसे बन जाते हैं, जबकि मिडिल क्लास हमेशा वहीं का वहीं क्यों रह जाता है।

प्रेम सोनी के मुताबिक, हर अमीर मारवाड़ी परिवार का एक ऐसा ‘डार्क सीक्रेट’ या कड़वा सच है, जिसे भारत का मिडिल क्लास स्वीकार ही नहीं करना चाहता. वह सच यह है कि परिवार में किसी न किसी एक इंसान को अपनी पूरी जिंदगी का सुकून और वर्क-लाइफ बैलेंस कुर्बान करना पड़ा, ताकि आने वाली तीन पीढ़ियां आजादी और ऐशो-आराम से जी सकें।

उन्होंने लोगों से कहा कि आज जिस भी मारवाड़ी कारोबारी घराने की संपत्ति 50 करोड़ रुपये के आसपास है, जरा उसके 30 साल पुराने इतिहास में झांक कर देखें. वहां आपको एक ऐसा पिता या दादा जरूर मिलेगा, जिसने धूल भरे गोदाम में एक साधारण से गद्दे पर सोकर रातें गुजारी होंगी. उस इंसान ने रोजाना 16-16 घंटे काम किया, ऑफिस की मेज पर बैठकर ठंडी रोटियां खाईं, वीकेंड की छुट्टियां नहीं लीं और 25 साल तक यह जाना ही नहीं कि ‘हॉलिडे’ या छुट्टी आखिर किस चिड़िया का नाम है।

सोनी लिखते हैं कि उस एक शख्स ने सारा दर्द खुद झेला, पाई-पाई जोड़ी और अपने पूरे परिवार के लिए आर्थिक आजादी खरीदी. उसने कभी ‘बर्नआउट’ या थकान की शिकायत नहीं की, क्योंकि वह जानता था कि उसकी दो दशक की यह तपस्या इसलिए है ताकि आज उसके 23 साल के पोते को नौकरी के लिए कभी ‘रिज्यूमे’ न बनाना पड़े।

इसके ठीक उलट, प्रेम सोनी ने भारतीय मिडिल क्लास की मानसिकता पर भी चोट की. उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास में दादा ने हमेशा सेफ खेला, पिता ने 9 से 5 की आरामदायक नौकरी की, हर रविवार छुट्टी मनाई और अपनी बचत को 7 फीसदी ब्याज वाली FD में डालकर संतुष्ट हो गए. परिवार में किसी ने बड़ा जोखिम नहीं उठाया और न ही कोई मजबूत संपत्ति खड़ी की.उन्होंने आज की युवा पीढ़ी पर तंज कसते हुए कहा कि 24 साल की उम्र में, जब पीछे कोई पुश्तैनी दौलत नहीं है, तब भी युवाओं को 50 हजार रुपये की सैलरी पर हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना है, 8 घंटे की पूरी नींद चाहिए, ‘मेंटल हेल्थ डे’ चाहिए और यूरोप जैसा शानदार वर्क-लाइफ बैलेंस चाहिए।

प्रेम सोनी का सीधा सा मानना है कि अमीर बनने की कीमत किसी न किसी एक पीढ़ी को तो चुकानी ही पड़ती है. अगर दादा ने बिजनेस खड़ा करने के लिए संघर्ष नहीं किया, पिता ने भी आराम चुना और आज की पीढ़ी 14 घंटे काम करने को ‘टॉक्सिक हसल कल्चर’ कहकर नकार देती है, तो तय मानिए कि अगली पीढ़ी को भी संघर्ष ही करना पड़ेगा. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने एक गहरी लाइन लिखी कि मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है, क्योंकि वहां हर पीढ़ी उस पेड़ के फल खाना चाहती है, जिसे परिवार में कभी किसी ने लगाया ही नहीं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button