सोशल मीडिया
Trending

EnglishVocabulary :  क्या आप जानते हैं ‘No Shrinking Violet’ का असली मतलब? जानिए 

'No shrinking violet' refers to someone who...

EnglishVocabulary :  क्या आप जानते हैं ‘No Shrinking Violet’ का असली मतलब? जानिए    :-  अंग्रेजी भाषा में बातचीत को अधिक प्रभावी, रोचक और जीवंत बनाने के लिए अक्सर लोग मुहावरों (Idioms) और वाक्यांशों का उपयोग किया जाता है। ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय और दिलचस्प फ्रेज है— “No Shrinking Violet”। पहली बार सुनने पर यह किसी फूल या पौधे जैसा लग सकता है, लेकिन हकीकत में यह किसी व्यक्ति के व्यवहार और उसके व्यक्तित्व की विशेषताओं को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

जी हां, इंग्लिश में कई ऐसे फ्रेज हैं, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके वास्तविक अर्थ से बिल्कुल अलग होते हैं। उसी प्रकार से इस फ्रेज का भी वास्तविक अर्थ उसके शाब्दिक अर्थ से अलग है। अगर आप भी एडवांस्ड इंग्लिश में मजबूत होना चाहते हैं को आपके लिए इस फ्रेज का अर्थ जानने के साथ इसका इस्तेमाल कब और किन लोगों के लिए किया जाता है।

अंग्रेजी में ‘Violet’ (बनफशा/बैंगनी रंग का एक छोटा फूल) को आमतौर पर बहुत नाजुक और पत्तों के पीछे छिपा रहने वाला पौधा माना जाता है।

इसी से अंग्रेजी में ‘Shrinking Violet’ शब्द बना, जिसका इस्तेमाल बेहद शर्मीले, संकोची या दब्बू स्वभाव वाले व्यक्ति के लिए किया जाता है जो भीड़ या दूसरों के सामने आने से कतराता है। लेकिन जैसे ही इस फ्रेज में ‘No’ जोड़ दिया जाता है— यानी “No Shrinking Violet”— तो इसका अर्थ बिल्कुल उल्टा (विपरीत) हो जाता है।

No Shrinking Violet उस इंसान या व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो बिना किसी झिझक के अपनी बात रखता है, बिल्कुल भी शर्मीला नहीं है और सामाजिक स्थितियों में आत्मविश्वास से भरा रहता है।

No Shrinking Violet’ का तात्पर्य किसी ऐसे व्यक्ति से है जो

बिल्कुल भी शर्मीला या संकोची नहीं है।
अत्यंत आत्मविश्वासी, मुखर (Outspoken) और साहसी है।
सार्वजनिक रूप से या भीड़ में अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने से कभी नहीं हिचकिचाता।
अपने अधिकारों और विचारों के लिए खड़े होने में पूरी तरह सक्षम है।

किन लोगों के लिए किया जाता है इसका इस्तेमाल ?

इस फ्रेज का मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यक्तित्व वाले लोगों का वर्णन करने के लिए किया जाता है –

1. लीडर्स और वक्ता – ऐसे लोग जो बिना किसी हिचकिचाहट के बड़ी सभाओं को संबोधित करते हैं और अपने फैसले मजबूती से लेते हैं।

2. मुखर सहकर्मी – वर्कप्लेस पर वे कर्मचारी जो मीटिंग्स में बिना डरे अपने नए आइडिया रखते हैं या किसी बात का खुलकर विरोध करते हैं।

3. निडर और बेबाक लोग – ऐसे व्यक्ति जो अपने दृष्टिकोण को व्यक्त करने में सामाजिक दबाव या दूसरों की राय की परवाह नहीं करते।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button