DehradunNews : स्वच्छ दून अभियान में नागरिकों की भागीदारी अहम
During the inspection, it was told that approximately Rs. 1000 is collected every month from the houses and commercial establishments of Ward 97.
DehradunNews : स्वच्छ दून अभियान में नागरिकों की भागीदारी अहम :- देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने हर्रावाला, वार्ड 97 स्वच्छता केंद्र का निरीक्षण किया।केंद्र का संचालन कर रही संस्था वेस्ट वॉरियर्स की ओर से नवीन कुमार सडाना ने उन्हें केंद्र में संचालित कार्यों, अपशिष्ट पृथक्करण प्रक्रिया तथा संसाधन पुनर्प्राप्ति (Resource Recovery) की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वार्ड 97 के घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रतिमाह लगभग: 25 मीट्रिक टन सूखा कचरा , 30 मीट्रिक टन गीला कचरा , 5 मीट्रिक टन घरेलू हानिकारक कचराअलग-अलग एकत्रित होकर स्वच्छता केंद्र पर लाया जाता है, जहाँ वैज्ञानिक तरीके से उसका प्रसंस्करण एवं प्रबंधन किया जाता है।
नगर आयुक्त ने केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा स्वच्छ एवं सतत कचरा प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने स्रोत पर कचरा पृथक्करण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। साथ ही देहरादून के एक और वार्ड को इस स्तर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।



