CongressCampaign : हल्द्वानी दौरे पर आएंगे खरगे, राहुल-प्रियंका का भी प्लान तैयार!
Congress state president Ganesh Godiyal confirmed that a letter had been sent to the central leadership.
CongressCampaign : हल्द्वानी दौरे पर आएंगे खरगे, राहुल-प्रियंका का भी प्लान तैयार! :- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस अब अपने केंद्रीय नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे कराने की तैयारी में है। इस क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगले माह के दूसरे सप्ताह में हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी हाईकमान को इस सिलसिले में पत्र भेजा गया है। इसमें खरगे के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी राज्य में लगाने का अनुरोध किया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्रीय नेतृत्व को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे अपने हल्द्वानी दौरे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के साथ ही सभा को संबोधित कर सकते हैं। यद्यपि, हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यही नहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में दौरा करने की इच्छा जताई है। बता दें कि पूर्व में राहुल गांधी का अल्मोड़ा व पौड़ी का दौरा प्रतिकूल मौसम के कारण नहीं हो पाया था। अब फिर से उनके दौरे की कवायद की जा रही है, जो अगले माह के आखिर में हो सकता है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी सितंबर के प्रथम सप्ताह में राज्य के दौरे पर आ सकती हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में होने वाली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों पर भी विमर्श किया जाएगा।

