Blog

IndianRailwayRules : WhatsApp या स्क्रीनशॉट वाला टिकट दिखाया तो देना पड़ सकता है जुर्माना

Providing information on its official social media account, South East Central Railway...

IndianRailwayRules : WhatsApp या स्क्रीनशॉट वाला टिकट दिखाया तो देना पड़ सकता है जुर्माना :-  अगर आप ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर करते हैं और टिकट का स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप पर भेजा गया टिकट दिखाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. रेलवे ने साफ किया है कि जांच के समय केवल रेल वन (Rail One) ऐप में दिखने वाला ओरिजिनल डिजिटल टिकट ही मान्य होगा. स्क्रीनशॉट, फोटो, पीडीएफ या व्हाट्सऐप पर भेजा गया टिकट स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसा करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

क्या हैं नए नियम ?.

रेलवे के मुताबिक, जनरल (अनारक्षित) डिजिटल टिकट उसी मोबाइल फोन में होना चाहिए, जिससे टिकट बुक किया गया है. यात्रा के दौरान वही मोबाइल और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा. इसके अलावा, ट्रेन स्टेशन से रवाना होने से पहले ही टिकट बुक करना होगा. अगर ट्रेन चलने के बाद टिकट खरीदा जाता है, तो उसे मान्य नहीं माना जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि रेल वन ऐप से बुक किया गया अनारक्षित टिकट सिर्फ उसी रजिस्टर्ड मोबाइल पर वैध होगा, जिससे टिकट खरीदा गया है. व्हाट्सऐप, स्क्रीनशॉट या किसी अन्य माध्यम से दिखाया गया टिकट मान्य नहीं होगा।

रेलवे के इस नियम के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि इससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और उन यात्रियों को होगी, जो खुद मोबाइल ऐप इस्तेमाल नहीं कर पाते और परिवार के किसी सदस्य से टिकट बुक करवाते हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि अगर यात्री के पास वैध पहचान पत्र है, तो स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप पर मौजूद टिकट को भी स्वीकार किया जाना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने रेलवे से इस नियम पर दोबारा विचार करने की मांग की है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button