Bollywood News
Trending

MandakiniLatestPhotos :   पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

62-year-old Mandakini had several photos taken wearing Himachali attire, in which she is posing in various styles.

  MandakiniLatestPhotos : पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर : –  ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं मंदाकिनी कई सालों से एक्टिंग से दूर हैं, पर वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अकसर ही अपनी तस्वीरें और रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

अब मंदाकिनी हाल ही मनाली घूमने गईं और वहां उन्होंने हिमाचली कपड़े पहनकर एक पहाड़न का गेटअप लिया। मंदाकिनी ने इस लुक में तस्वीरें शेयर कीं, तो फैंस फिदा हो गए और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

62 वर्षीय मंदाकिनी ने हिमाचली कपड़े पहने कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, और साथ में लिखा, ‘पहाड़ों में एक खास तरह की खुशी होती है, चीड़ के पेड़ों की सरसराहट, ठंडी हवा का अहसास और कुदरत की सदाबहार खूबसूरती से मिलने वाली शांति।

मनाली में, हर सुबह एक वरदान जैसी लगती है, हर घुमावदार रास्ता एक कहानी कहता है, और हर पल मुझे ठहरकर बस जीने का अहसास कराता है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘कुछ सफर आपको सिर्फ खूबसूरत जगहों तक ही नहीं ले जाते, वो आपको खुद से भी मिलाते हैं। हर नजारा मेरे दिल को शुक्रगुजारी के अहसास से भर देता है। पहाड़ों की ताजी हवा का हर झोंका सुकून देता है, और हर पल एक ऐसी याद बन जाता है जिसे हमेशा संजोकर रखा जा सके।’

मंदाकिनी की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। उन्हें एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में वही पुराना अंदाज और मासूमियत नजर आई, जो 41 साल पहले आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में नजर आई थी। फैंस मंदाकिनी से फिल्मों में वापसी की गुजारिश करने लगे और कहा कि आप हमारे लिए आज भी वही गंगा हो।

मंदाकिनी के करियर की बात करें, तो उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। वह फिल्मों में करियर बनाने मेरठ से मुंबई गई थीं। शुरुआत में काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन जब राज कपूर की नजर मंदाकिनी पर पड़ी, तो उन्हें अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से लॉन्च किया। यह फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी और मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था।

फिल्म में मंदाकिनी के कई सीन्स थे, जिन पर खूब विवाद हुआ था और सुर्खियों में रहे थे। मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने बौद्ध भिक्षु, डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी की और बौद्ध धर्म अपना लिया। अब वह मुंबई में हर्बल सेंटर चलाती हैं और योग सिखाती हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button