Blog

MondayDonation :  क्यों सप्ताह का पहला दिन सोमवार है ?

Which mantras should be chanted on Monday?

MondayDonation : क्यों सप्ताह का पहला दिन सोमवार है ? :-  सप्ताह का पहला दिन सोमवार होता है। इस दिन भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार से जुड़े कईं नियम और परंपराएं धर्म ग्रंथों में बताई गई है। इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है, ऐसी मान्यता है।

कईं बार लोगों के मन में ये सवाल आता है कि सप्ताह के पहले दिन का नाम सोमवार ही रखा गया कुछ और क्यों नहीं? इसका जवाब ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। आगे जानिए सोमवार से जुड़े रोचक फैक्ट…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक दिन 24 घंटे का होता है। इन घंटों को ज्योतिष में होरा कहा जाता है। प्रत्येक होरा का एक विशेष ग्रह से संबंध होता है। होरा के नियम के अनुसार, जो ग्रह दिन के पहले घंटे (सूर्योदय के समय) का स्वामी होता है, वही उस पूरे दिन का राजा या वार का स्वामी कहलाता है।

रविवार के बाद अगले दिन (सूर्योदय) का 25वां घंटा चंद्रमा की होरा में आता है। चंद्रमा का एक नाम सोम भी है, इसलिए सप्ताह के पहले दिन का नाम सोमवार है।

सोमवार को शिवजी की पूजा क्यों?

सोमवार को शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। इसके पीछे कारण है कि इस दिन पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे अधिक होता है। चंद्रमा महादेव के मस्तक पर विराजमान है। इस दिन शिवजी की पूजा करने से चंद्रमा की पूजा अपने आप ही हो जाती है। इसलिए सोमवार को महादेव की पूजा का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

सोमवार को कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

– सोमवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें।
– दिन भर सात्विक जीवन जीएं, यानी किसी पर क्रोध न करें और किसी का बुरा सोचें।
– किसी शिव मंदिर जाएं या घर के मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
– शिवलिंग का अभिषेक पहले शुद्ध जल से, फिर दूध और एक बार फिर जल से करें।
– शिवजी को बेलपत्र, सफेद चंदन, धतूरा, आक के फूल मौसमी फल आदि अर्पित करें।
– इसके बाद भोग लगाएं और आरती करें। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

सोमवार को किन मंत्रों का जाप करें?

सोमवार को भगवान शिव का दिन होने इस दिन महादेव के मंत्रों का जाप बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। इस दिन आप नीचे लिखे किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं-
– ऊं नमः शिवाय
– ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
– ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का कुछ खास चीजें दान करने का महत्व बताया गया है। इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सोमवार को इन चीजों का दान करना बहुत शुभ माना गया है- सफेद वस्त्र, चावल, दूध, मिश्री, दही, सफेद फूल, चांदी। ये सभी चीजें चंद्रमा से संबंधित हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button