चमोली
Trending

ChamoliPoliceAction : एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार का सख्त संदेश

Police immediately cordoned off the area and arrested four people.

ChamoliPoliceAction : एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार का सख्त संदेश :-  बीते दिनों कर्णप्रयाग बाजार में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच हुई मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें चार स्थानीय लोग घायल हो गए।

घटना के बाद चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के पास स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चार निहंग यात्रियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर भी हमला हुआ, जिससे कुल चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत की घेराबंदी, चार किये गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस ने बैरियर लगाकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी को अगले दिन कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

बरामद हुए हथियार और मोटरसाइकिल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार तलवारें तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
PB-65BK-3889 (हीरो होंडा)
PB-65BE-4296 (हीरो होंडा)

क्षेत्र में ITBP और PAC की तैनाती

घटना के बाद गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ITBP की एक कंपनी और PAC बल तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त भी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चमोली पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में कोतवाली चमोली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने तथा वाहन में हॉकी स्टिक रखने के आरोप में परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह (निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़) के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों को भविष्य में शांति व्यवस्था भंग न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button