INDIAउत्तराखंड
Trending

WeatherAlert : मौसम अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल ?

A new Western Disturbance is likely to arrive in Northwest India starting May 15.

WeatherAlert : मौसम अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल ? :-  देश में केरल से अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 3000 किलोमीटर लंबा विशाल समुद्री तूफान कभी भी दस्तक दे सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून से पहले भारत में बन रही इन मौसमी परिस्थितियों के कारण तटीय राज्यों का नुकसान हो सकता है, लेकिन मैदानी राज्यों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने 19 मई तक के मौसम को लेकर भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं कि देशभर में कहां-कैसा मौसम रहने वाला है ?

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में जम्मू के ऊपर, दक्षिणी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

15 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 16 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है।

मानसून की एंट्री, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के कई दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत में तूफानी हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश बीते दिन तूफान-बारिश ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में करीब 54 लोगों ने जान गंवाई। यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने मचाया मौत का तांडव, 54 लोगों ने गंवाई जान, जानें किस जिले में कितना नुकसान?

IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 30 तक पहुंच गया। 2-3 दिन किसी भी समय हवाओं के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन तापमान बढ़ रहा है।

आज और कल भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 50 की स्पीड वाली तूफान हवाएं चल सकती हैं। अगले 6 दिन अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

IMD के अनुसार,पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 मई तक, उत्तर प्रदेश में 16 से 19 मई तक कई स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है। पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 से 19 मई तक, पूर्वी राजस्थान में 14 से 19 मई तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 से 17 मई तक, विदर्भ में 14 से 19 मई तक, छत्तीसगढ़ में 16 से 19 मई तक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और तेलंगाना में 15 से 19 मई तक कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में 14 से 19 मई तक कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 और 16 मई को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button