Blogचमोलीरुद्रप्रयागश्रीनगर गढ़वाल
Trending

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 4.54 लाख पार

On April 29, 6,811 devotees paid their respects at the shrine of Mother Ganga in Gangotri Dham.

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 4.54 लाख पार :-  विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 अब पूरे शबाब पर चल रही है. 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए थे. जिसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ तो इसके अगले दिन यानी 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए. जिसके बाद से ही चारों धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

अभी तक 4 लाख 54 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या है. यमुनोत्री धाम में 29 अप्रैल को 7,276 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए. जिसमें 2,881 पुरुष, 4,215 महिला और 180 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक यमुनोत्री धाम में 64,980 श्रद्धालु मां यमुना के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं।

गंगोत्री धाम में 29 अप्रैल को 6,811 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर हाजिरी लगाई. जिसमें 2,825 पुरुष, 3,829 महिला और 157 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में अभी तक 64,674 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं. इस तरह से अभी तक दोनों धाम यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 1,29,654 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.केदारनाथ धाम में 29 अप्रैल को 19,083 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. जिसमें 11,786 पुरुष, 7,237 महिला और 59 बच्चों ने बाबा केदार के दर्शन किए. इस तरह से अभी तक 2,26,535 श्रद्धालु हिमालय के गोद में बसे बाबा केदार के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं।

बदरीनाथ धाम में 29 अप्रैल को 13,133 श्रद्धालुओं ने बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 7,084 पुरुष, 5,034 महिला और 1,015 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक बदरीनाथ धाम में 98,075 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं. वहीं, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या की बात करें तो अभी तक 4,54,264 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button