DestinationWedding : शादियों का ट्रेंड बदला, थाईलैंड पहली पसंद
Mumbai-Bengaluru ahead, trend also increased from tier-2 cities.
DestinationWedding : शादियों का ट्रेंड बदला, थाईलैंड पहली पसंद :- भारतीय शादियों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शादियां सिर्फ देश के बैंक्वेट हॉल या पारंपरिक स्थानों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि विदेशी समुद्र तटों, यूरोपीय शहरों और लग्जरी पैलेस रिसॉर्ट्स तक पहुंच गई हैं।
इस बदलते ट्रेंड का असर ट्रैवल और इंश्योरेंस (Travel and Insurance) सेक्टर के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए थाईलैंड (Thailand) सबसे पसंदीदा विदेशी ठिकाने के रूप में उभरा है।
थाईलैंड टॉप पर, वियतनाम-श्रीलंका भी पसंदीदा
थाईलैंड के अलावा वियतनाम और श्रीलंका (Srilanka) जैसे देश कम बजट में खूबसूरत और सुविधाजनक विकल्प बन रहे हैं। वहीं, इटली, स्पेन और ग्रीस जैसे यूरोपीय देश हाई-बजट शादियों के लिए चुने जा रहे हैं।ओमान और मालदीव भी सीमित मेहमानों के साथ निजी और लग्जरी वेडिंग सेरेमनी के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग से इंश्योरेंस डिमांड में उछाल
पॉलिसी बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, डेस्टिनेशन वेडिंग से जुड़े ट्रैवल इंश्योरेंस की मांग में 2023 से 2024 के बीच 27.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अब लोग शादी को सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वेकेशन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के अवसर के रूप में भी देख रहे हैं। ग्रैंड व्यू रिसर्च के मुताबिक, वैश्विक वेडिंग टूरिज्म मार्केट 2033 तक 55 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
भारत में करोड़ों के बजट वाली शादियों में डेस्टिनेशन का चलन
क्रेडीफाई और फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि भारत में एक करोड़ रुपये से अधिक बजट वाली 60 प्रतिशत से ज्यादा शादियां अब डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में हो रही हैं।
भारत में राजस्थान अब भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे लोकप्रिय राज्य बना हुआ है। जैसलमेर, जयपुर और जोधपुर के महल शाही अनुभव देते हैं। राजस्थान के अलावा गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
मुंबई-बेंगलुरु आगे, टियर-2 शहरों से भी बढ़ा रुझान
शहरों की बात करें तो मुंबई (16%), बेंगलुरु (13%) और दिल्ली (8%) इस ट्रेंड में सबसे आगे हैं। हैदराबाद और चेन्नई भी तेजी से इसमें शामिल हो रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, जेन जी के 49 प्रतिशत युवा और करीब 33 प्रतिशत मिलेनियल्स घर से दूर शादी करना पसंद कर रहे हैं, जो इस बदलते ट्रेंड को साफ दर्शाता है।



