National News
Trending

SuicideSearchAlert : सुसाइड शब्द सर्च किया तो तुरंत पैरेंट्स को मिलेगा अलर्ट

Parental role in teen accounts.

 SuicideSearchAlert : सुसाइड शब्द सर्च किया तो तुरंत पैरेंट्स को मिलेगा अलर्ट :-  Suicide Search Alert: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में बहस तेज है. इसी बीच Meta Platforms के मालिकाना हक वाले Instagram ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब अगर कोई टीनएजर प्लेटफॉर्म पर बार-बार सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े शब्द सर्च करता है, तो उसके माता-पिता को अलर्ट भेजा जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह कदम बच्चों को समय रहते मदद दिलाने के लिए उठाया गया है।

क्या है नया अलर्ट सिस्टम?

इंस्टाग्राम पहली बार ऐसा करने जा रहा है कि वह सिर्फ सर्च ब्लॉक करने या हेल्पलाइन की जानकारी दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे माता-पिता को भी सूचित करेगा. अगर किसी टीनएजर ने कम समय में कई बार सुसाइड या सेल्फ-हार्म से जुड़े शब्द खोजे, तो पैरेंट्स को नोटिफिकेशन मिलेगा. यह सुविधा उन परिवारों के लिए होगी जिन्होंने ऑप्शनल सुपरविजन सेटिंग में साइन अप किया है।

पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
कंपनी ने बताया है कि अगले हफ्ते से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में यह अलर्ट सिस्टम शुरू होगा. इसके बाद धीरे-धीरे इसे बाकी देशों में भी लागू किया जाएगा. ये सभी यूजर्स इंस्टाग्राम के ‘टीन अकाउंट’ फीचर का हिस्सा हैं, जहां पहले से कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू हैं. हालांकि अभी इसमें भारत नाम शामिल नहीं है.

अभी तक क्या करती थी इंस्टाग्राम?

अब तक इंस्टाग्राम ऐसी सर्च को ब्लॉक कर देता था और यूजर्स को सपोर्ट रिसोर्स या हेल्पलाइन की ओर रीडायरेक्ट करता था. कंपनी का कहना है कि सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट के खिलाफ उसकी सख्त पॉलिसी है. नया अलर्ट सिस्टम उसी प्रयास को और मजबूत बनाने की कोशिश है।

सरकारों का बढ़ता दबाव

ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी से जुड़ा कदम उठाया था. इसके बाद ब्रिटेन ने जनवरी में कहा कि वह भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सख्त नियमों पर विचार कर रहा है. स्पेन, ग्रीस और स्लोवेनिया जैसे देश भी एक्सेस सीमित करने के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं. ऐसे माहौल में टेक कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वे खुद से ठोस कदम उठाएं।

भिंडी का पानी पीने के फायदे

टीन अकाउंट में माता-पिता की भूमिका

16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ‘टीन अकाउंट’ की सेटिंग बदलने के लिए माता-पिता की इजाजत जरूरी होती है. इसके अलावा माता-पिता, अपने बच्चे की सहमति से, मॉनिटरिंग की एक अतिरिक्त लेयर भी जोड़ सकते हैं. नया अलर्ट सिस्टम इसी मॉनिटरिंग फीचर का हिस्सा है।

 

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button