देहरादून
Trending

Tibetan Market Murder : दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Dehradun murder case shooter arrested in encounter.

Tibetan Market Murder : दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार :-  हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान। 

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार.

नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश ,गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।

चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना।

एसएसपी देहरादून पहुंचे चिकित्सालय ,एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई ,बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार।

बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद

पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली , लगातार पूछताछ जारी इसके पहले पुलिस के अनुसार, 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है. वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे. अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे. आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का शक: पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है. ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button