Inflation Rate India November 2025 : नवंबर में आपकी जेब और खर्च में बदलाव हो गया
LPG cylinder becomes cheaper.
Inflation Rate India November 2025 : नवंबर में आपकी जेब और खर्च में बदलाव हो गया :- हर महीने की तरह नवंबर (november) की शुरुआत कुछ नए बदलावों के साथ हुई है जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. इस बार बदलाव LPG सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत से लेकर आधार अपडेट, बैंक नॉमिनेशन (Bank Nomination), GST स्लैब और SBI कार्ड चार्ज तक फैले हुए हैं. आइए जानते हैं कि एक नवंबर से क्या-क्या बदल गया है और इसका असर आपकी मंथली बजट पर कैसे पड़ेगा।
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
IOCL की वेबसाइट की माने तो 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कटौती की गई है. अब दिल्ली में इसकी कीमत 1590.50 रुपये हो गई है. हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार अप्रैल में दाम घटाए गए थे।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
आधार अपडेट के नए नियम
UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाला 125 रुपये का शुल्क एक साल के लिए माफ कर दिया है. वहीं वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने पर 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट/आईरिस) पर 125 रुपये लगेंगे. अब आप बिना सहायक दस्तावेज के भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
बैंक नॉमिनेशन में बदलाव
अब बैंक ग्राहक एक खाते, लॉकर या अन्य सुरक्षित चीजों के लिए अधिकतम चार लोगों को नामांकित कर सकते हैं. इससे इमरजेंसी में पैसे तक पहुंच आसान होगी और स्वामित्व विवादों से बचा जा सकेगा. नामांकन की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।
GST स्लैब में बड़ा बदलाव
सरकार ने एक नवंबर से नई दो-स्लैब GST व्यवस्था लागू की है. पहले 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की चार स्लैब थीं लेकिन अब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को हटाकर कुछ वस्तुओं पर 40 प्रतिशत GST लगाया गया है. यह बदलाव टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
NPS से UPS में शिफ्ट की बढ़ी डेडलाइन
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जो NPS से UPS में शिफ्ट होना चाहते हैं उनके लिए डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. इससे उन्हें निर्णय लेने और प्रक्रिया पूरी करने का अतिरिक्त समय मिलेगा।
पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी
सभी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को नवंबर के अंत तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. यह बैंक ब्रांच या जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए किया जा सकता है. समय पर जमा न करने पर पेंशन रुक सकती है।
SBI कार्ड पर नए चार्ज
अब SBI कार्ड से मोबिक्विक या क्रेड जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जरिए शिक्षा से जुड़े भुगतान पर एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा. साथ ही, डिजिटल वॉलेट में एक हजार रुपये से अधिक राशि डालने पर भी एक प्रतिशत चार्ज देना होगा।



