Delhi
Trending

WaterproofRavan :  38 लाख का वाटरप्रूफ रावण, 221 फीट की ऊंचाई ने खींचा ध्यान

On several occasions, Ravana would get drenched in the rain that fell on Dussehra.

WaterproofRavan :  38 लाख का वाटरप्रूफ रावण, 221 फीट की ऊंचाई ने खींचा ध्यान  :-  रावण को जलते देखना बचपन में मजेदार सीन हुआ करता था लेकिन अब वो बचपन वाले रावण नहीं बनते हैं। बल्कि अब इन रावण के पुतलों को कई तरह से अलग बनाने की कोशिश की जा रही है। कहीं सबसे ऊंचे तो कहीं वाटरप्रूफ और कहीं सबसे महंगे, पुतले बनाए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली जैसी जगह पर तो रावण अनोखे तरह से बनना ही था। यहां के द्वारिका सेक्टर 10 के दशहरा मेले में इस बार सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलेगा।

हाल ही में खड़े किए गए रावण की झलक उन्होंने रिकॉर्ड कर ली थी। ये दिल्ली का सबसे ऊंचा रावण माना जा रहा है क्योंकि इसकी ऊंचाई 221 फुट है। मतलब नीचे से देखेंगे तो पूरा रावण शायद नजर भी न आए।ये रावण इतना ऊंचा यूंहीं नहीं बनकर तैयार हुआ है। इसको बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा है। 1000 से ज्यादा बांस इसमें इस्तेमाल हुए हैं। इस पुतले में लोहा भी 60 टन इस्तेमाल हुआ है। इसलिए इसके पीछे की मेहनत भी खास है।

कई बाद दशहरे पर हुई बारिश में रावण भीग जाते थे। लेकिन इस बार ये नहीं होगा, ये रावण पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसको बनाने में खर्चा भी कम नहीं पूरे 38 लाख से ज्यादा हुआ है।

वीडियो में ये रावण देख लीजिए। इस वीडियो को देखने वाले कोटा में रावण के पुतले की कॉपी करने की बात कर रहे हैं। लोगों का कीमत को लेकर भी डाउट है। उनका मानना है कि ये पुतला 38 नहीं 45 लाख का बनकर तैयार हुआ है। एक यूजर का ये भी कहना है कि ये वाटरप्रूफ है लेकिन ओला प्रूफ नहीं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button