क्राइम
Trending

BankingCyberCrime : बैंक कर्मचारी पर भरोसा पड़ा भारी: HDFC के सेल्स मैनेजर ने कपड़ा व्यापारी के खाते से उड़ाए ₹17.47 लाख

It is alleged that Anurag Mishra, while working as a sales manager at the bank, gained the person's trust and began handling the deposit of money and other banking-related tasks for them.

BankingCyberCrime : बैंक कर्मचारी पर भरोसा पड़ा भारी: HDFC के सेल्स मैनेजर ने कपड़ा व्यापारी के खाते से उड़ाए ₹17.47 लाख :-  कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा बारादरी निवासी कपड़ा व्यापारी ने एचडीएफसी बैंक के एक सेल्स मैनेजर पर विश्वास में लेकर क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की मांग एसपी से की है। पीड़ित हसमत अली के मुताबिक उसका खाता एचडीएफसी बैंक है।

आरोप है कि बैंक में बतौर सेल्स मैनेजर अनुराग मिश्रा उसे विश्वास में लेकर रुपये जमा करने तथा अन्य बैंक संबंधी काम कराने लगा। वर्ष 2024 से अगस्त 2026 के बीच आरोपी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना दोनों क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग लेनदेन कर कुल 17 लाख 47 हजार 838 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित के अनुसार खाता जांचने पर उसे शक हुआ और जांच कराने पर लेनदेन की जानकारी हुई।

29 जुलाई को वह बैंक गया व मैनेजर को मामले की जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने गलती स्वीकार करते हुए रकम वापस करने की बात कही और किस्तों में 4.25 लाख रुपये वापस किए। शेष रकम देने से उसने इंकार कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि बाद में बैंक मैनेजर की मौजूदगी में शेष 14 लाख 58 हजार 218 रुपये ब्याज सहित छह माह में लौटाने को लेकर समझौता पत्र तैयार हुआ, लेकिन आरोपी ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

वहीं मीडिया से हुई बातचीत के दौरान एचडीएफसी के बैंक मैनेजर आशीष ने बताया कि कर्मचारी को काम से हटा दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पुलिस को करना है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button