DhurandharFlop : 3000 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ जापान में फेल !
Due to a weak start in Japan, 'Dhurandhar' lagged behind in the initial box office race there.
DhurandharFlop : 3000 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ जापान में फेल ! :- जापान में 10 जुलाई को ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी. मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और बड़े लेवल पर रिलीज होने वाली इस स्पाई थ्रिलर को जापान में करीब 80 स्क्रीन्स मिली थीं. लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने फिल्म की टीम को निराश कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन फिल्म को उम्मीद के मुकाबले काफी कम ऑडियंस मिली. दोपहर 2 बजे तक 57 लोकेशंस पर सिर्फ 449 टिकट बिके थे. दिन खत्म होने तक करीब 80 जगहों पर कुल टिकट बिक्री बढ़कर लगभग 900 ऑडियंस तक ही पहुंच पाई।
जापान में कमजोर शुरुआत के कारण ‘धुरंधर’ वहां की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रेस में पिछड़ गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म शुक्रवार, शनिवार और रविवार के शुरुआती प्रदर्शन के दौरान जापान की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह नहीं बना पाई।
इसके साथ ही ये फिल्म जापान में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा फुटफॉल हासिल करने वाली टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हो सकी. इससे पहले अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ भी जापान में इस खास लिस्ट में जगह बनाने से चूक गई थी।
जापान में इंडियन फिल्मों की बात करें तो एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ अब भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली इंडियन फिल्म बनी हुई है. ‘RRR’ की रिलीज के दौरान जापान में पहले दिन 8,230 ऑडियंस पहुंची थी, जो अब तक एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है।
इसके बाद, ‘साहो’, ‘कल्कि’, ‘पठान’, ‘सालार’, ‘जवान’, ‘रंगस्थलम’, ‘देवरा’, ‘बाहुबली 2’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों ने भी जापानी ऑडियंस के बीच अच्छी शुरुआत की थी. ‘धुरंधर’ की धीमी शुरुआत ने एक बार फिर ये दिखाया कि किसी फिल्म की घरेलू सफलता हमेशा विदेशी बाजारों में भी उसी तरह दोहराई नहीं जा सकती।



