राजनीति
Trending

VijayVsGovernor : एक्टर से CM बनते ही थलापति विजय ने तोड़े कई नियम !

Photos of these moments of theirs are also going viral on social media.

VijayVsGovernor : एक्टर से CM बनते ही थलापति विजय ने तोड़े कई नियम ! :-  जोसेफ थलापति विजय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कई ऐसे काम किए, जो अब तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किए थे। विजय कोट-पैंट पहनकर शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। कोई उनकी तुलना फिल्म नायक से कर रहा है तो कोई नियमों के खिलाफ बता रहा है।

जोसेफ थलापति विजय अब राजनीति के सुपरस्टार बन गए हैं। रविवार को उन्होंने चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन शपथ समारोह के दौरान विजय ने कुछ ऐसे काम किए जो आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किए। एक में तो राज्यपाल ने ही रोक दिया।

सोशल मीडिया पर उनकी इस मोमेंट्स की तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। वहीं प्रशंसक विजय को नायक बता रहे हैं। जो जो किरदार एक हिंदी फिल्म में अनिल कूपर में निभाया था, वह इसमें एक दिन के सीएम बने थे, जिन्हें नायक कहा गया था।

भारतीय राजनीति में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने पारंपरिक परिधान में ही सीएम पद की शपथ ली है। फिर चाहे वह कुर्ता-पजामा और जैकेट हो या फिर दक्षिण की पोशाक सफेद लुंगी और शर्ट हो। लेकिन विजय ने ऐसा कुछ नहीं किया, उन्होंने कोट-पैंट पहनकर शपथ ली। जिससे वह ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने इस ड्रेस कोड में शपथ ली है।

तमिलनाडु में अभी तक जो भी सरकार बनी उसके सीएम ने खुले मैदान पर मंच बनाकर शपथ ली है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि किसी सरकार ने शपथ ग्रहण के लिए स्टेडियम को चुना। एक्टर विजय ने शपथ के लिए हैदरबाद का स्टेडियम चुना। जहां तालियों की गूंज इतने तेज गूंजी की एक बार तो राज्यपाल को ही आवाज ना आने की वजह से रुकना पड़ा।

अक्सर सीएम पद की शपथ लेने के बाद नया मुख्यमंत्री राज्यपाल को प्रणाम करता है और जनता का अभिवादन करता है। विजय ने भी यह किया, लेकिन वह मंच पर ही राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने लगे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

अक्सर देखा जाता है कि सीएम पद की शपथ के वक्त कोई नेता भाषण नहीं देता है। राज्यपाल द्वारा जो दस्तावेज दिया जाता है वह सिर्फ वही पढ़ते हैं। लेकिन यहां नजारा कुछ अलग था, क्योंकि विजय अपनी स्पीच देने लगे। तो इस पर राज्यपाल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। साथ ही कहा जो आपको लिखकर दिया है वही पढ़िए।

सीएम बनते ही विजय ने तमिलनाडु की करोड़ों जनता को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला कर दिया। वहीं पहले ही दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button