देहरादून
Trending

PMGSY : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 130 करोड़ रुपये जारी

The sanctioned amount has been released to meet the liabilities of PMGSY-I up to March 31, 2025.

PMGSY : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 130 करोड़ रुपये जारी :-  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने उत्तराखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना -1 के अंतर्गत किये गए कार्यों के लंबित भुगतान के लिए ₹ 130.9680 करोड़ रुपये जारी किये हैं।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
स्वीकृत धनराशि को पीएमजीएसवाई-I के 31 मार्च 2025 तक बनी देनदारियों के भुगतान के लिए जारी किया गया है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से इस बावत जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त स्वीकृति सिर्फ़ 31 दिसम्बर 2025 तक वैध रहेगी और इस तिथि के बाद इसमें से कोई भी खर्च नहीं किया जाएगा।

इस स्वीकृत धनराशि से केवल उन कार्यों का भुगतान होगा जो 31 मार्च 2025 तक पूरे हो गए हों या फिर उन कार्यों का कुछ भाग जो उक्त तिथि तक पूरा हो गया हो। राज्य को बाकी हिस्सा सिर्फ़ स्टेट फंड से पूरा करना होगा।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

पीएमजीएसवाई-I के अंतर्गत कुल 384 योजनाओं का भुगतान होना है, जिनमें से 212 सड़कें और 172 पुल शामिल हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button