National News
Trending

HumanWashingMachine : अब इंसानों को नहलाएगी मशीन! जापान की ‘ह्यूमन वॉशिंग मशीन’ 15 मिनट में बिना छुए कर देगी साफ

The ability to relax the mind as well.

HumanWashingMachine : अब इंसानों को नहलाएगी मशीन! जापान की ‘ह्यूमन वॉशिंग मशीन’ 15 मिनट में बिना छुए कर देगी साफ :-  Japan एक बार फिर अपनी अनोखी तकनीक को लेकर सुर्खियों में है. यहां की कंपनी Science Inc. ने ऐसी मशीन पेश की है जो कपड़े नहीं बल्कि इंसानों को धोती है. Human Washing Machine नाम की यह हाई-टेक डिवाइस पहली बार Expo 2025 में दिखाई गई थी और अब इसे बाजार में उतारा जा रहा है।

यह मशीन देखने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह लगती है. करीब 7.5 फीट लंबे इस कैप्सूल के अंदर बैठने के लिए आरामदायक सीट दी गई है जहां यूजर आराम से बैठकर पूरी तरह ऑटोमैटिक वॉशिंग का अनुभव ले सकता है. पूरा प्रोसेस लगभग 15 मिनट में खत्म हो जाता है।

स्पा जैसा अनुभव भी मिलेगा

इस मशीन में पुराने पानी के दबाव की जगह माइक्रोबबल्स और हल्की भाप का इस्तेमाल किया जाता है. ये छोटे-छोटे बुलबुले त्वचा से गंदगी, तेल और मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करते हैं. खास बात यह है कि यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती पूरा काम मशीन खुद कर देती है।

सिर्फ सफाई ही नहीं यह मशीन एक रिलैक्सिंग अनुभव भी देती है. इसमें हल्की रोशनी और सॉफ्ट म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यूजर को स्पा जैसा फील मिलता है. वॉशिंग के बाद मशीन खुद ही शरीर को सुखा भी देती है जिससे तौलिया इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

माइंड रिलैक्स करने की भी क्षमता

कंपनी का दावा है कि यह मशीन सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी आराम देती है. इसमें लगे सेंसर हार्ट रेट और अन्य शारीरिक संकेतों को मॉनिटर करते हैं. अगर यूजर को किसी तरह की असहजता महसूस होती है तो मशीन अपने आप प्रोसेस को एडजस्ट या रोक सकती है. यह डिवाइस आम लोगों के लिए फिलहाल काफी महंगी है।

इसकी कीमत करीब 60 मिलियन येन (लगभग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा) बताई जा रही है. कंपनी शुरुआती दौर में सिर्फ 40 से 50 यूनिट ही बनाएगी।

कहां मिलेगा यह अनुभव ?

इस मशीन को सबसे पहले ओसाका के एक लग्जरी होटल ने खरीदा है जहां मेहमान इसका अनुभव ले सकेंगे. इसके अलावा, टोक्यो में एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में इसका डेमो भी रखा जाएगा ताकि लोग इसे खुद ट्राई कर सकें. Expo 2025 में इस मशीन को देखने और आजमाने के लिए हजारों लोगों ने रुचि दिखाई थी।

हालांकि, इसकी ऊंची कीमत और सीमित उपलब्धता इसे फिलहाल आम घरों से दूर रखती है. फिर भी, यह तकनीक भविष्य में पर्सनल केयर के नए ट्रेंड की झलक जरूर दिखाती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button