देहरादून
Trending

LPGCommercialCylinder : डीएम की क्यूआरटी ने किए 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

These commercial cylinders are being provided on a temporary basis.

LPGCommercialCylinder : डीएम की क्यूआरटी ने किए 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त :-  स्टाम्प पेपर दो- सिलेंडर लो शादी हो या अन्य मांगलिक आयोजन अब आपको शादी का कार्ड तो देना ही है साथ ही अब दस रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र भी सरकार को देना होगा। खबर अजीब लगेगी लेकिन आदेश ही कुछ ऐसा है जो आपको जानना जरुरी भी है।

धामी सरकार के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारी/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिये कि विवाह समारोह के लिए आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संबंधित को गैस एजेंसी के माध्यम से अधिकतम 2 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराये जाय। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवेदन पत्र के साथ रुपये 10/- का स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, शादी का कार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य प्राप्त किया जाय।

यह व्यावसायिक सिलेण्डर अस्थायी रूप से दिये जा रहे हैं जिन्हे उपयोग करने के उपरान्त आवेदनकर्ता को सम्बन्धित गैस एजेन्सी को शीघ्र उपलब्ध कराना होगा। जनपद देहरादून में अभी तक इस हेतु कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं जिन्हेे व्यावसायिक सिलिंडर दिये जाने हेतु निर्देश दिये जा रहे हैं। संबंधित गैस एजेंसियों को अस्थायी कनेक्शन दिये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये गैस एजेंसियों को 10 प्रतिशत व्यावसायिक सिलिंडर स्टाक में इस हेतु रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही छोटे दुकानदारों/विद्यार्थी/श्रमिकों का गैस की परेशानी न हो इस हेतु सम्बन्धित गैस एजेंसियों को 05 कि0ग्रा0 के गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

ऑयल कंपनियों को अधिक से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर एवं 05 कि0ग्रा0 के गैस सिलेंडर गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रशासन में सभी आवेदनकर्ताओं से अनुरोध किया कि विवाह समारोह से 10 से 12 दिन पूर्व सम्बन्धित कार्यालय में आवेदन करें जिससे समय से सम्बन्धित गैस एजेंसियों को निर्देश दिये जा सके।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 13 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button