Bollywood News
Trending

MaaBehan : ‘मां बहन’ , देखिये नेटफ्लिक्स पर तुरंत

The film shows that when there are no men in a household, society feels licensed to say anything to the women.

MaaBehan : ‘मां बहन’ , देखिये नेटफ्लिक्स पर तुरंत :-  माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा की फिल्म मां बहन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।

पहली बार माधुरी, तृप्ति और धारण साथ में किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। तीनों की तिकड़ी ने धमाल कर दिया है। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है।

इस फिल्म में दिखाया गया कि जब एक घर में मर्द नहीं होते हैं तो समाज को औरतों को कुछ भी कहने का लाइसेंस मिल जाता है। कुछ भी हुआ हो गलती औरतों की है। निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म मां बहन के जरिए समाज की संकुचित सोच पर प्रहार करने की कोशिश की है।

मां बहन की कहानी

कहानी की शुरुआत आदर्श कॉलोनी में रहने वाली सिंगल मदर रेखा (माधुरी दीक्षित) और उनकी दो बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) और सुष्मा (धारणा दुर्गा) के साथ होती है। रेखा बला की खूबसूरत है जब वह पहली बार शादी करके अपने मोहल्ले में स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर आती है तभी उसे कैरेक्टर सर्टिफिकेट मिल जाता है।

रेखा को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। बेटी जया पर अपनी ही सेहली को देखने आए लड़के को फंसाने का आरोप है। वहीं सुष्मा ने वायरल होने के चक्कर में अपने ही बॉयफ्रेंड संग 5 मिनट का पप्पी वीडियो वायरल किया है।

इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रेखा को लगता है कि उसके पड़ोसी चरित्र कुमार गुप्ता (रवि किशन) की मौत हो गई है। रेखा इस मुश्किल समय से अपनी दोनों बेटियों को मदद के लिए बुलाती हैं।

जया और सुष्मा में बिल्कुल नहीं बनती है। अब ये तीनों मिलकर कैसे इस मुसीबत से बाहर निकलती है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

माधुरी दीक्षित ने रेखा के किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। उन्होंने पूरी फिल्म को अपने कंधे पर बखूबी उठाया है। तृप्ति बड़ी बेटी के रोल में बिल्कुल फिट बैठ रही हैं। जिस सीन में वह अपनी शादी तोड़ती है।

वह कमाल का है। धारणा दुर्गा की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है। सपोर्टिंग रोल में रवि किशन और गीतांजलि मिश्रा और अरुणदोय सिंह का काम अच्छा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button