HaldwaniNews : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
An FIR was registered against Jyoti Adhikari on the complaint of complainant social worker Juhi Chuphal.
HaldwaniNews : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल :- हल्द्वानी के रिमांड मजिस्ट्रेट ने इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
गुरुवार शाम को मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं।
शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की तहरीर पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
आरोप है कि ज्योति अधिकारी ने कुमाऊं की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” जैसे शब्दों से संबोधित किया।
साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनके अस्तित्व पर सवाल खड़े किए, इसके अलावा,ज्योति अधिकारी द्वारा खुलेआम दराती लहराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को ज्योति अधिकारी के वकील जमानत के लिए अदालत में पैरवी कर सकते हैं फिलहाल ज्योति अधिकारी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं, और यह मामला सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की सीमा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ता नजर आ रहा है।
