ReelsNewFeature : Instagram पर रील बनाने और देखने वालों की बल्ले-बल्ले
You will find the teleprompter right inside the Reels camera.
ReelsNewFeature : Instagram पर रील बनाने और देखने वालों की बल्ले-बल्ले :- इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने वाले लाखों क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप वीडियो रिकॉर्ड करते समय स्क्रिप्ट भूल जाते हैं या बार-बार टेक लेने की परेशानी से जूझते हैं, तो अब यह समस्या काफी हद तक खत्म होने वाली है।
इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए नया Teleprompter फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स रिकॉर्डिंग के दौरान स्क्रीन पर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ सकेंगे. इससे वीडियो बनाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और प्रोफेशनल हो जाएगा।
रील्स कैमरे में ही मिलेगा टेलीप्रॉम्प्टर
इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर को सीधे रील्स रिकॉर्डिंग इंटरफेस में शामिल किया है. अब स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप, दूसरे मोबाइल या प्रिंटेड नोट्स की जरूरत नहीं होगी।
यूजर रील्स कैमरा ओपन करके कैमरा टूल्स में दिए गए Teleprompter आइकन पर टैप कर सकते हैं और अपनी स्क्रिप्ट पेस्ट कर सकते हैं. रिकॉर्डिंग शुरू होते ही टेक्स्ट अपने आप स्क्रीन पर स्क्रॉल होने लगेगा।
इसका अनुभव काफी हद तक प्रोफेशनल स्टूडियो टेलीप्रॉम्प्टर जैसा होगा. इंस्टाग्राम इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचा रहा है, इसलिए कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करने के लिए ऐप अपडेट करना पड़ सकता है।
आज के समय में टॉकिंग-हेड वीडियो, ट्यूटोरियल और एक्सप्लेनर कंटेंट रील्स पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फॉर्मेट्स में शामिल हैं. लेकिन ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करते समय कई बार क्रिएटर्स स्क्रिप्ट भूल जाते हैं, रुक-रुककर बोलते हैं या उन्हें कई बार री-टेक लेना पड़ता है।
इससे रिकॉर्डिंग और एडिटिंग दोनों में काफी समय लगता है. इंस्टाग्राम का नया टेलीप्रॉम्प्टर फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए लाया गया है. अब क्रिएटर्स सीधे कैमरे की तरफ देखते हुए स्क्रिप्ट पढ़ सकेंगे और ज्यादा आत्मविश्वास के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे. इससे एक ही टेक में बेहतर वीडियो बनाना आसान हो सकता है।



